🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सीएम शिवराज फिर भावुक हुए, कहा- मरते दम तक चुकाता रहूंगा कर्ज

👤
prativad
👁 1416 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम शिवराज फिर भावुक हुए, कहा- मरते दम तक चुकाता रहूंगा कर्ज
8 अक्टूबर 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सीहोर के जहाजपुर गांव पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। सीएम शिवराज यहां जनता के बीच पहुंचकर भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता से उन्हें हमेशा एक परिवार के सदस्य की तरह प्यार मिला है। इस प्यार का कर्ज मरते दम तक उनकी सेवा करके चुकाएंगे।

सीएम शिवराज ने कार्यक्रम के मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जहाजपुरा वालों, तुमने पुकारा और मैं चला आया। आपके इस प्यार पर जिंदगी न्योछावर है। मध्यप्रदेश की जनता से मेरा अद्भुत रिश्ता है। मैहर से जबलपुर कल रात (शनिवार को) बाय रोड गया, तो आधी रात को भी जनता सड़कों पर खड़ी थी और हर जगह भैया, मामा कह रही थी। जनता का प्यार देखकर, मेरा तो जीवन धन्य हो गया।

सीएम शिवराज ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना अद्भुत योजना है। बहनों को आंसू न बहाना पड़े। 1000-500 रुपये के लिए उन्हें हाथ न फैलाने पड़ें, इसके लिए मैंने यह योजना बनाई ताकि अपनी बहनों की जिंदगी बदल पाऊं। सबसे पहले मैंने लाड़ली लक्ष्मी और उसके बाद कन्या विवाह योजना बनाई। मैंने मुख्यमंत्री बनकर नहीं, हमेशा परिवार के भाव से सरकार चलाई। मैंने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना बनाई और तय किया कि जिन गरीबों के पास रहने की जमीन नहीं है, उन्हें जमीन उपलब्ध कराएंगे।

सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं हमेशा उनकी सेवा करता रहूंगा। मरते दम तक जनता का कर्ज चुकाता रहूंगा।

सीएम शिवराज के इस भाषण से जनता भावुक हो गई। लोगों ने सीएम शिवराज के लिए जयकारे लगाए।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :