🔴 TRENDING NOW!
राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, ₹5.01 लाख से करना होगा भुगतान, जानें पूरी कीमत बिजनेस मीटिंग से ग्लोबल समिट तक, MICE पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश भारत स्वस्तिक यात्रा का झाँसी पड़ाव: मोरारी बापू ने कहा, स्वस्तिक का केंद्र बिंदु परब्रह्म परमात्मा हैं, जिनका नाम राम है पासवर्ड था ‘123456’, खतरे में पड़ गई 88 लाख लोगों की पहचान! डीपी वर्ल्ड भारत में दिव्यांग लोगों के लिए गोल्फ के नए अवसर उपलब्ध कराएगा भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित भोपाल में इलेक्रामा रोड शो, भारत के ऊर्जा भविष्य को मजबूत बनाने में क्षेत्रीय उद्योगों की भूमिका पर जोर AI के बढ़ते खतरे पर एंथ्रोपिक की चेतावनी: स्मार्ट TV, ओवन और दूसरे घरेलू उपकरण बन सकते हैं निशाना सीएम डॉ. मोहन की अध्यक्षता में हुए कई अहम फैसले, जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी

भाजपा की चौथी लिस्ट जारी, 57 नामों में शिवराज सिंह चौहान भी प्रत्याशी

👤
prativad
👁 1771 व्यूज
📍 भोपाल
भाजपा की चौथी लिस्ट जारी, 57 नामों में शिवराज सिंह चौहान भी प्रत्याशी
9 अक्टूबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP की चौथी लिस्ट जारी हो गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से, गोपाल भार्गव रेहली से, विश्वास सारंग नरेला से और तुलसीराम सिलावट सांवेर से चुनाव लड़ेंगे।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान होते ही राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी ने सोमवार को उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें 57 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से, गोपाल भार्गव रेहली से, विश्वास सारंग नरेला से और तुलसीराम सिलावट सांवेर से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा रीवा से राजेंद्र शुक्ल को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि पाटन से अजय विश्नोई, इछावर से करण सिंह वर्मा, सीहोर से सुदेश राय, देवास से गायत्री राजे, मंदसौर से यशपाल सिंह सिसोदिया को उम्मीदवार बनाया गया है।



मध्य प्रदेश में 1 चरण में चुनाव होंगे। 21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं 30 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। वहीं 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 2 नवंबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। वहीं 17 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना होगी।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :