🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कांग्रेस ने 69 मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया, कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे चुनाव

👤
prativad
👁 914 व्यूज
📍 भोपाल
कांग्रेस ने 69 मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया, कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे चुनाव
15 अक्टूबर 2023। कांग्रेस ने अगले माह होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 144 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी की। कांग्रेस ने 69 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है, जिनमें से कई दिग्गज नेता भी शामिल हैं।

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उनके गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा से चुनाव मैदान में उतारा गया है, जहां से वह वर्तमान में विधायक हैं।

कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ से और उनके भाई लक्ष्मण सिंह को गुना के चाचौड़ा से चुनाव मैदान में उतारा है। ये दोनों ही मौजूदा विधायक हैं।

वहीं, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ. गोविंद सिंह को भिंड जिले के लहार निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अभिनेता विक्रम मस्ताल को सीहोर जिले के बुधनी से चुनाव मैदान में उतारा है। मस्ताल एक टीवी सीरियल में भगवान हनुमान का किरदार निभा चुके हैं।

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को बालाघाट जिले के कटंगी से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस की इस सूची में 23 महिलाओं को भी जगह दी गई है।

कांग्रेस ने पूर्व मंत्रियों को फिर उतारा मैदान में
कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व मंत्री अजय सिंह (चुरहट), रामनिवास रावत (विजयपुर), लाखन सिंह यादव (भितरवार), हर्ष यादव (देवरी), मुकेश नायक (पवई), कमलेश्वर पटेल (सिहावल), लाखा घनघोरिया ( जबलपुर-पूर्व), तरुण भनोट (जबलपुर-पश्चिम), ओंकार सिंह मरकाम (डिंडोरी), सुखदेव पांसे (मुलताई), सज्जन सिंह वर्मा (सोनकच्छ), विजय लक्ष्मी साधौ (महेश्वर), सचिन यादव (कसरावद), बाला बच्चन (राजपुर), जीतू पटवारी (राऊ), प्रियव्रत सिंह (खिलचीपुर) और नरेंद्र नाहटा (मनासा) शामिल हैं।

भोपाल और इंदौर से इन को मिला मौका
भोपाल जिले में कांग्रेस ने नरेला सीट से मनोज शुक्ला, भोपाल-मध्य से मौजूदा विधायक आरिफ मसूद और बैरसिया से जयश्री हरिकिरण को मैदान में उतारा है। इंदौर शहर में कांग्रेस ने इंदौर-1 सीट से मौजूदा विधायक संजय शुक्ला को टिकट दिया है। जिनका मुकाबला भाजपा के दिग्गज नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय होगा। वहीं, कांग्रेस ने इंदौर-2 से चिंतामणि चौकसे चिंटू और इंदौर-4 से राजा मंधवानी को चुनाव मैदान में उतारा है।



Madhya Pradesh, prativad.com

Tags :