🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

न्यूयॉर्क में पुतिन के पोस्टर पर हंगामा

👤
Digital Desk
👁 18952 व्यूज
📍 New York
न्यूयॉर्क में पुतिन के पोस्टर पर हंगामा
न्यूयॉर्क के मैनहटन पुल पर एक बड़ा बैनर लगाया गया है जिस पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तस्वीर है. यही नहीं, तस्वीर के नीचे 'पीसमेकर' भी लिखा है.



गुरुवार को पुल पर लगे इस बैनर में पुतिन की तस्वीर के पीछे रूसी झंडा दिखाई दे रहा है. यह पुल मैनहटन को न्यू जर्सी से जोड़ता है.



रहस्यमय बैनर की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं.

बाद में पुलिस अधिकारियों ने इसे हटा दिया. मामले की जांच चल रही है. अभी तक किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है.



हाल के महीनों में वॉशिंगटन और मॉस्को के बीच गंभीर तनाव की स्थितियां रही हैं.



रूस पर यह आरोप है कि वह अमरीका में चल रही राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों में हस्तक्षेप कर रहा है. चुनाव 8 नवम्बर को होना है.

अमरीका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने रूस के सरकारी हैकरों पर आरोप लगाया कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में उनके उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के कंप्यूटर नेटवर्क में सेंध लगाई है.



दोनों देशों के बीच सीरिया में युद्धविराम समझौता भी टल गया है.



सीरिया में विद्रोहियों पर होने वाले हवाई हमलों को रोकने के लिए रूस के साथ होने वाली बातचीत को अमरीका ने फ़िलहाल टाल दिया है.





(बीबीसी)
Tags :