🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र, जनता को बताया 1290 वचन, एमपी आईपीएल टीम बनाने का भी एलान

👤
prativad
👁 1239 व्यूज
📍 भोपाल
कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र, जनता को बताया 1290 वचन, एमपी आईपीएल टीम बनाने का भी एलान
17 अक्टूबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस युवा, महिलाओं, किसान, और कर्मचारियों को साध कर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में इन वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण वचन दिए हैं। कांग्रेस ने गेहूं और धन के समर्थन मूल्य को ढाई हजार रुपए से लेकर ₹3000 तक करने का ऐलान किया है। वहीं कर्मचारी वर्ग को साधने के लिए पदोन्नति का वचन दिया गया है। वचन पत्र को जारी करते हुए कमलनाथ ने कहा कि "मुझे दुख है कि मध्य प्रदेश की कोई आईपीएल टीम नहीं है। कांग्रेस की सरकार बनने पर मध्य प्रदेश की आईपीएल की टीम बनाई जाएगी। साथ ही ग्रामीण इलाकों में 1 लाख रोजगार पद सृजित किए जाएंगे।"

कमलनाथ बोले सभी वर्गों का ख्याल रखा गया: कमलनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वचन पत्र के लिए 9000 से ज्यादा सुझाव आए। शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण इलाकों से भी लोगों ने बड़ी संख्या में अपने सुझाव दिए हैं। वचन पत्र में आमजन से जुड़े 59 मुख्य विषय को शामिल किया गया है। इसमें 225 मुख्य बिंदु है और 1290 वचन है। वचन पत्र के लिए 7 वर्गों के लिए अलग से पेपर बनाया है।

किसानो, महिलाओं, कर्मचारी, हर परिवारों के लिए सामाजिक न्याय के लिए वचन पत्र बनाया गया है। कमलनाथ ने कहा कि वचन पत्र तो बन जाते हैं, लेकिन उसका क्रियान्वयन करना बड़ी चुनौती होती है। हमने जो वचन दिया है, उसे पूरा करेंगे। पिछली सरकार में भी हमने कृषि ऋण माफी को लेकर वचन दिया था। उसे भी हमने निभाया था। हमने निर्णय लिया है कि प्रदेश में मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था का निर्माण किया जाएगा। इसे भी वचन पत्र में जोड़ा गया है। कमलनाथ ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस का नारा है कांग्रेस आएगी खुशहाली लायेगी..

महिलाओं के लिए कांग्रेस ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को लागू करने, महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं देने और महिलाओं के लिए सुरक्षा योजना शुरू करने का वादा किया है।

कर्मचारियों के लिए कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में वृद्धि करने और कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का वादा किया है।

आदिवासियों के लिए कांग्रेस ने आदिवासी संस्कृति और भाषा को बढ़ावा देने, आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष योजनाएं शुरू करने और आदिवासियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का वादा किया है।

पिछड़े वर्गों के लिए कांग्रेस ने पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण को बढ़ाने, पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू करने और पिछड़े वर्गों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का वादा किया है।

वचन पत्र में कांग्रेस ने एमपी की IPL टीम बनाने का भी ऐलान किया है। कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए यह जरूरी है कि एमपी की एक IPL टीम हो।

वचन पत्र जारी होने के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह वचन पत्र प्रदेश के विकास के लिए एक नई दिशा तय करेगा।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, prativad.com

Tags :