🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: सुविधा ऐप से ऑनलाइन नामांकन 21 अक्टूबर से

👤
prativad
👁 966 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: सुविधा ऐप से ऑनलाइन नामांकन 21 अक्टूबर से
19 अक्टूबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होगी। इस बार अभ्यर्थी सुविधा ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन नामांकन दाखिल कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों के साथ बैठक कर यह जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि नामांकन फॉर्म के साथ अभ्यर्थी को फॉर्म 2 बी नामांकन फार्म, फॉर्म 26, शपथ पत्र व बैंक खाते की जानकारी सहित अन्य सभी जरूरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे। नामांकन भरने की अंतिम तिथि आगामी 30 अक्टूबर है।

श्री राजन ने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र के किसी भी मतदान केंद्र में 1 हजार 550 से अधिक मतदाता दर्ज है तो वहाँ उसी परिसर में या उसके समीप ही सहायक मतदान केंद्र की स्थापना के प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराएं। साथ ही मतगणना केंद्र के प्रस्ताव भी शीघ्रता से दे। अभियान चलाकर शस्त्र जमा कराए। आदर्श चुनाव आचरण संहिता का सख्ती से पालन कराए। अवैध धन, जेवरात, अवैध शराब का परिवहन, आपराधिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें।

श्री राजन ने कहा कि सीमावर्ती जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष ध्यान दे और अवैध धन सम्पत्ति, जेवरात, मादक पदार्थ की जब्ती की कार्रवाई करें। इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी कराए। श्री राजन ने कहा की सभी जिला निर्वाचन अधिकारी उनके जिले में चिन्हित नाकों और चौकियों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर निगरानी रखें। मतदान प्रतिशत बढ़ाने जागरूकता कार्यक्रमों में गति लाएं। आगामी 21 अक्टूबर से प्रेक्षक जिलों में पहुंचेंगे।

बैठक में राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर डॉक्टर राजेश पाटीदार और डॉक्टर वाईपी सिंह ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को नामांकन पत्र दाखिल करने की संपूर्ण प्रक्रिया और इस संबंध में रिटर्निग अधिकारी के कार्यालय में की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं सहित भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए समस्त दिशा निर्देशों एवं विशेष प्रावधानों के बारे में पीपीटी के जरिए विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कोल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह, श्रीमती रुचिका चौहान, बसंत कुर्रे, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होगी।
अभ्यर्थी सुविधा ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
नामांकन फॉर्म के साथ अभ्यर्थी को फॉर्म 2 बी नामांकन फार्म, फॉर्म 26, शपथ पत्र व बैंक खाते की जानकारी सहित अन्य सभी जरूरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे।
नामांकन भरने की अंतिम तिथि आगामी 30 अक्टूबर है।
सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाएं, शस्त्र जमा कराएं, आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराएं और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाएं।

विशेष प्रावधान:
सीमावर्ती जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को अवैध धन, जेवरात, मादक पदार्थ की जब्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में चिन्हित नाकों और चौकियों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों में गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Madhya Pradesh, मुख्यमंत्री बनाने के लिए उज्जैन के श्मशान में तंत्र साधना, MP Breaking, prativad.com

Tags :