🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

एलन मस्क का नया पेमेंट प्लेटफॉर्म बैंकों को देगा टक्कर

👤
prativad
👁 5174 व्यूज
📍 भोपाल
एलन मस्क का नया पेमेंट प्लेटफॉर्म बैंकों को देगा टक्कर
28 अक्टूबर 2023। एलन मस्क ने ट्विटर को X के नाम से बदला है।
मस्क X ऐप से लोगों को पेमेंट, लोन आदि की सुविधा देने की योजना बना रहे हैं।
मस्क का लक्ष्य 2024 के अंत तक X ऐप को लाइव करना है।
X ऐप में डेटिंग ऐप भी शामिल होगा।

एलन मस्क ने ट्विटर को X के नाम से बदल दिया है। मस्क X ऐप से लोगों को पेमेंट, लोन आदि की सुविधा देने की योजना बना रहे हैं। मस्क का लक्ष्य 2024 के अंत तक X ऐप को लाइव करना है।

मस्क ने एक इंटरनल कॉल में कर्मचारियों से कहा कि वे लोगों को एक डिजिटल बैंक प्रदान करेंगे जिससे लोगों की दूसरे बैंक अकाउंट पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। मस्क फाइनेंसियल वर्ल्ड से जुड़ी हर पेमेंट को X से करवाना चाहते हैं।

मस्क ने कर्मचरियों से 2024 के अंत तक उनके प्लान को लाइव करने के लिए कहा है। मस्क किसी भी हालत में अपने पेमेंट प्लान को 2024 से पहले एक्सेक्युट करना चाहते हैं।

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्स अगले साल से एक डेटिंग ऐप पर भी काम करेगा। कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो ने एक वीडियो कॉल के दौरान ये बात कही जिसमें 2 अन्य लोग भी मौजूद थे।

मस्क X के फ्यूचर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और वे ऐप में सबकुछ लाना चाहते हैं जिससे लोग अपना सारा काम एक ही ऐप से कर पाएं। मस्क ट्विटर को चीन के WeChat की तरह बनाना चाहते हैं जो लोगों को पेमेंट, शॉपिंग, ट्रांपोटेशन आदि की सुविधा देता है।

एलन मस्क का नया पेमेंट प्लेटफॉर्म बैंकों को देगा टक्कर। मस्क का लक्ष्य X ऐप को एक ऐसा मंच बनाना है जहां लोग अपनी सभी वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सकें।
Tags :