🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

226 करोड़ 13 लाख रूपये से अधिक की हुई कार्यवाही

👤
prativad
👁 1179 व्यूज
📍 भोपाल
226 करोड़ 13 लाख रूपये से अधिक की हुई कार्यवाही
मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा निर्वाचन से अब तक तीन गुना अधिक हुई कार्रवाई, नकद रुपये, अवैध शराब, मादक पदार्थ, सोना चाँदी अमूल्य धातु एवं अन्य सामग्रियां हुई जब्त
31 अक्टूबर 2023। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद से प्रदेश में एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से विधानसभा निर्वाचन 2023 की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए गठित दलों एफएसटी, एसएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थ, नकद रुपये, अमूल्य धातु, सोना चांदी, ज्वेलरी सहित अन्य सामग्रियाँ जब्त की गई है।

संयुक्त टीमों द्वारा 9 से 29 अक्टूबर तक 226 करोड़ 13 लाख 37 हजार 636 रुपये की कार्रवाई की गई है। इसमें 25 करोड़ 5 लाख 33 हजार 864 रुपये की नकद राशि, 36 करोड़ 99 लाख 40 हजार 331 रुपये कीमत की 19 लाख 57 हजार 696 लीटर से अधिक की अवैध शराब, 11 करोड़ 70 लाख 73 हजार 847 रुपये कीमत के मादक पदार्थ, 75 करोड़ 06 लाख 62 हजार 978 रुपये के अमूल्य धातु, सोना-चांदी, ज्वेलरी और 77 करोड़ 31 लाख 26 हजार 616 रुपये की अन्य सामग्रियां जब्त की गई है।

प्रदेश में वर्ष 2018 के विधानसभा निर्वाचन में (6 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच) आदर्श आचरण संहिता के दौरान 72 करोड़ 93 लाख रुपये की एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की गई थी, जबकि इस वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन (9 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच) में 226 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक की जब्ती कार्रवाई की गई है।





Join WhatsApp Channel


Madhya Pradesh, www.mpinfo.orgए prativad.com

Tags :