🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रियंका की सभा में लगे ठहाकेः नेताओं ने बिना फूल का गुलदस्ता दे दिया, बोलीं कांग्रेस को वोट मत देना

👤
Digital Desk
👁 1578 व्यूज
📍 भोपाल
प्रियंका की सभा में लगे ठहाकेः नेताओं ने बिना फूल का गुलदस्ता दे दिया, बोलीं कांग्रेस को वोट मत देना
6 नवंबर 2023। इंदौर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जनसभा के दौरान कई रोचक बातें हुई, इन पर जनता ने भी खूब ठहाके लगाए

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi ने सोमवार को इंदौर में जनसभा की। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कई रोचक बातें भी कहीं जिन पर कई बार जमकर ठहाके लगे। जब वे मंच पर आईं तब किसी ने उन्हें बिना फूल का गुलदस्ता दे दिया। बाद में जब वे भाषण के लिए खड़ी हुईं तो माइक नहीं चला। इन सब बातों ने प्रियंका गांधी के साथ कई बार जनता के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।

इन बातों पर मुस्कुराई जनता
1. भाषण के दौरान वे एमएसपी (मिनिमम सपोर्ट प्राइज) का फुल फार्म भूल गईं। हंसते हुए उन्होंने कहा कि अरे मैं तो एमएसपी का फुल फार्म ही भूल गई। कुछ देर सोचने के बाद उन्हें याद आया तो जनता भी मुस्कुरा उठी।

2. पीएम मोदी Pm Narendra Modi इस बात पर नाराज होते हैं कि प्रियंका और राहुल गांधी नेहरू और महात्मा गांधी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। पीएम मोदी हमसे ज्यादा बार नेहरू और गांधी का जिक्र अपने भाषण में करते हैं। वे दिन में एक बार हमें भी उनका नाम लेने की अनुमति दे सकते हैं।
3. कांग्रेस को वोट नहीं चाहिए। मैं सिर्फ आपको जागरूक करने आई हूं। अपने विवेक से काम लें और सही प्रत्याशी और पार्टी को चुनें।
4. अब पर्चा हाथ में है तो कांग्रेस की गारंटी भी पढ़ ही देती हूं। कांग्रेस की सरकार आई तो हम रोजगार, बेरोजगारी भत्ता और बिजली बिल कम करने जैसी कई बातों की गारंटी देंगे।
5. अभी मंच पर मुझे किसी ने खाली गुलदस्ता दे दिया उसमें फूल ही नहीं थे। इसी तरह के वादे भी मप्र की सरकार कर रही है। चुनाव के पहले वादों का गुलदस्ता देती है बाद में वह खाली निकलता है।
6. इंदौर का खाना दुनियाभर में लोकप्रिय है पर मैं खा नहीं पाऊंगी। अभी डाइटिंग पर चल रही हूं।
7. पीएम मोदी ने कांग्रेस की सरकार के समय कहा था कि देखते हैं सचिन की सेंचुरी पहले होती है कि प्याज की। अब विराट ने सेंचुरी भी मार ली और प्याज ने भी। अब मोदी क्यों चुप हैं।
8. मोदी कहते हैं कांग्रेसियों का खून खराब है। मोदी जी ने क्या पैथ लैब खोल ली है। अगली बार बुखार चढ़ेगा तो मैं टेस्ट के लिए मोदी जी के पास भेज दूंगी।

Join WhatsApp Channel


Madhya Pradesh, www.mpinfo.org, prativad.com

Tags :