🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

एक मील के साथ दिया 'पोषण में समानता' का संदेश

👤
prativad
👁 1143 व्यूज
📍 भोपाल
एक मील के साथ दिया 'पोषण में समानता' का संदेश
7 नवंबर 2023। लड़के और लड़कियों को हर चीज़ में समान अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन कई बार पोषण के मामले में घरवालों से चूक हो जाती है। पर पोषण पर भी बच्चे और बच्चियों को समान अधिकार हैं, इसी संदेश के साथ बीएनआई भोपाल चैप्टर ने इम्पैक्ट फॉर न्यूट्रिशन के साथ मिलकर एकजुट संस्था के बच्चों के लिए 'ए मील विद ए पर्पज' कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में बीएनआई के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रदीप करमबेलकर ने बच्चों को कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया और उन्हें टिफिन आपस में बांटकर खाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों की समस्यायों के बारे में भी शिक्षकों से बात की और उनके समाधान का भी आश्वासन दिया। नेशनल हेल्थ मिशन की निशि मैथ्यूज़ ने बच्चों को पोषण, सही खान-पान और पोषक तत्वों के बारे में सहज भाषा में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर उन्हें दूध पीना अच्छा नहीं लगता हो तो वे दही खा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को बताया की आंवला जैसे मौसमी फल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है। इसके बाद उन्होंने बच्चों से पोषण सम्बंधित कुछ मज़ेदार सवाल किये जिनके बच्चों ने उत्सुकता से जवाब भी दिए।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को खिचड़ी, उबले अंडे और फल बांटे गए। उन्हें बताया गया कि पौष्टिक आहार का सेवन करने से वे हष्ट-पुष्ट रहेंगे और उनका शारीरिक विकास अच्छा होगा।

कार्यक्रम में बीएनआई के सदस्यों में एससी जैन, जीके मिश्रा, अनुराग वाडिया, मो. रिज़वान, अरुण मालवीय, अनंत मिश्रा, आदित्य किशोर, अलका शर्मा, अमनप्रीत चावला, अशोक गुप्ता, अंकित गुप्ता, मनीषा आनंद, दिशा गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन इम्पैक्ट फॉर न्यूट्रिशन की लीड कोऑर्डिनेटर शरबानी बैनर्जी ने किया।

Join WhatsApp Channel


Madhya Pradesh, www.mpinfo.org, prativad.com

Tags :