🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस पर हमला बोला, कहा- "कांग्रेस मतलब समस्या, भाजपा यानी सीधा समाधान"

👤
prativad
👁 1179 व्यूज
📍 भोपाल
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस पर हमला बोला, कहा- "कांग्रेस मतलब समस्या, भाजपा यानी सीधा समाधान"
9 नवंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के नीमच में एक जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लिए सिर्फ समस्या पैदा करती है, उसके पास कोई समाधान नहीं होता।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कुनीति से देश में आतंक और अराजकता को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार चाहे केंद्र में रही हो या फिर राज्य में, उसने हमेशा भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वजह से सालों-साल से एक और समस्या हमारे देश में विकराल हुई। ये समस्या थी गरीब के हक में लूट की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही एक प्रधानमंत्री कहते थे कि दिल्ली से 100 पैसा भेजता हूं तो 15 पैसा लाभार्थी तक पहुंचता है। ये 85 पैसे कौन सा पंजा मार लेता था?

प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक तरफ भ्रष्टाचार का किला खड़ा किया और दूसरी तरफ भगवान राम को भी काल्पनिक बता दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो समस्या पैदा की, उसका समाधान भी भाजपा ने ही किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीबों के लिए मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए भी अद्भुत काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर संभव मदद की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने लाखों परिवारों का जीवन बदला है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार दोबारा बनेगी और प्रदेश को विकास के नए आयाम पर ले जाएगी।


Join WhatsApp Channel



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :