🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

वायुसेना दिवस: सुखोई ने दिखाया कि आखिर क्यों दुनिया उसे मानती है युद्ध का शेर

👤
Digital Desk
👁 18296 व्यूज
📍 नई दिल्ली
वायुसेना दिवस: सुखोई ने दिखाया कि आखिर क्यों दुनिया उसे मानती है युद्ध का शेर
भारतीय वायुसेना आज अपना 84वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर सेना के तीनों प्रमुखों, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और नेताओं के साथ ही आम जनता का जमावड़ा रहा। सभी आसमान का सीना चीरने वाले लड़ाकू विमान सुखोई के करतब के इंतजार में थे। सुखोई ने भी बिना किसी को निराश किए हुए साबित कर दिया कि आखिर क्यों उसे युद्ध क्षेत्र का शेर कहा जाता है।





वायुसेना में शामिल होगी ब्रह्मोस मिसाइल



माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक ब्रह्मोस मिसाइल वायुसेना में शामिल हो जायेगी। ऐसे में वायुसेना की ताकत में इजाफा होगा। दुनिया में अभी तक किसी भी देश के पास इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का कोई तोड़ नहीं है। पाकिस्तान तो क्या चीन भी इस मिसाइल से डरता है। अगर ये मिसाइल सुखोई में फिट हो जाती है तो वायुसेना का सीना गर्व से फूल जायेगा।



तेजस ने दिखाया दम



हिंडन एयरबेस में पहली बार देश में बने तेजस लड़ाकू विमान की हैरतअंगेज कारनामे से लोग हैरान रह गए। एक साथ कई सारी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम तेजस लगभग 50 हज़ार फीट तक उड़ान भर सकता है, साथ में मिग-29 , मिग-21 बाइस, जैगुआर, मिराज लड़ाकू विमानों ने अपना दमखम दिखाया। आसमान में करतब दिखाने वाले दुनिया का इकलौते हेलीकाप्टर सारंग को देख लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।



राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने की प्रशंसा



राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी ट्वीट कर इंडियन एयरफोर्स द्वारा देश के आकाश को सुरक्षा प्रदान करने के लिए, मानवीय सेवा और आपदा के समय राहत कार्यों के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की। बता दें कि गुरुवार को राष्ट्रपति ने सी-130 जे विमान के दुनिया की सबसे उंची एयर-स्ट्रिप, दौलत बेग ओल्ड़ी (डीबीओ) पर लैंड करने का पोस्टल-स्टैंप जारी किया था। वर्ष 2013 में सी-130जे सुपरहरक्युलिस एयरक्राफ्ट ने लद्दाख के डीबीओ में चीन सीमा के करीब लैंडिग कर एक नया कीर्तिमान बनाया था। गौरतलब है कि चीन सीमा पर किसी भी परिस्थिति में सैनिकों और बड़े हथियारों को चीन सीमा पर पहुंचाने में ये विमान काफी कारगर साबित हो सकता है।
Tags :