🔴 TRENDING NOW!
डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय? नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन

कांग्रेस लूट, फूट और झूठ की सरकार है - ज्योतिरादित्य सिंधिया

👤
prativad
👁 1538 व्यूज
📍 भोपाल
कांग्रेस लूट, फूट और झूठ की सरकार है - ज्योतिरादित्य सिंधिया
कांग्रेस ने सिर्फ गरीबों का वोट लिया उनका कल्याण नहीं किया
भाजपा ने गरीब कल्याण की योजनाएं चलाकर जीवन स्तर सुधारा
मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है

10 नवंबर 2023। कांग्रेस ने सिर्फ गरीबों के नाम पर आज तक वोट लिया है, लेकिन उनके कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने वर्षों तक गरीबी हटाओ के नारे के नाम पर आदिवासी, दलित समुदाय और पिछड़ी जातियों का वोट हासिल किया लेकिन उनका जीवन स्तर उठाने के लिए कुछ नहीं किया। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक के समर्थन में जनसभा को सबोंधित करते हुए कही। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं चलाकर उनके दुख-दर्द को दूर करने का काम कर रही है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने 1 करोड़ 36 लाख से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से निकालने का कार्य किया है।

कांग्रेस लूट, फूट और झूठ की सरकार है
श्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस लूट, फूट और झूठ की सरकार है। भाजपा ने जो कहा वो किया और जो कहेगी उसे समय के साथ पूरा करेगी। मध्यप्रदेश को अब बीमारू नहीं बेमिसाल राज्य के तौर पर जाना जाता है। कांग्रेस ने 15 महीने के शासन में सिर्फ घोटाला ही घोटाल किया और लोगों से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। विधानसभा चुनावों में और उसके बाद कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर असम तक कमल का फूल खिलाना होगा ,ताकि हमारा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ता रहे।

मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है
श्री सिंधिया ने कहा कि इस बार चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य को लेकर हो रहा है। युवाओं, माताओं और किसानों के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। बहन-बेटियों की जिंदगी संवारने का चुनाव है। विकास की रफ्तार को और गति देने का चुनाव है। इसलिए जरुरत है की हम उस सरकार को चुने जो विकास और प्रगति के लिए काम करती हो। गरीब कल्याण और आपके हितों के लिए काम करती हो। श्री सिंधिया ने प्रदेश और केंद्र सरकार की अनेकों योजनाओं को सिलसिले वार गिनाकर कांग्रेस की सरकारों और भाजपा सरकार की उपलब्धियां का अंतर बताया। श्री सिंधिया ने कहा कि 17 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा मतदान कर भाजपा को प्रंचड मतों से विजय बनाना है, ताकि प्रदेश के साथ-साथ केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी मजबूती मिले और डबल इंजन की सरकार हर काम को जल्द पूरा कर दें।


Join WhatsApp Channel



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :