🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

बहन के साथ ज्यादती कर बनाया एमएमएस, ब्लैकमेल कर बोला- अब दोस्तों से बनाओ रिलेशन

👤
Digital Desk
👁 26022 व्यूज
📍 भोपाल
बहन के साथ ज्यादती कर बनाया एमएमएस, ब्लैकमेल कर बोला- अब दोस्तों से बनाओ रिलेशन
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने नशीली गोली खिला कर अपनी फुफेरी बहन से शारीरिक संबंध बनाए और फिर एमएमएस बनाकर उसे एक साल से ब्लैकमेल कर रहा था.



आरोप है कि युवक काफी समय तक एमएमएस को सार्वजनिक करने की धमकी देकर अपनी बहन के साथ रिलेशन बनाता रहा. कुछ समय पहले आरोपी अपने दोस्तों से पैसे लेकर बहन को उनके साथ गंदा काम करने के लिए मजबूर करने लगा, तो उसके एक दिन अपनी मां को भाई की सारी करतूत बता दी.



इस पर मां अपनी बेटी को जनकगंज पुलिस थाने लेकर पहुंची और आरोपी के खिलाफ रेप और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करा दिया. पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.



नशीली गोली खिलाकर बनाया एमएमएस

आरोपी करीब एक साल पहले अपनी बुआ की गैरमौजूदगी में पीड़िता के घर आया था. आरोप है कि इस दौरान बहन के सिर में दर्द होने पर उसने चाय के साथ एक गोली खाने को दी थी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई.



आरोपी ने इस बात का फायदा उठाकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर एक अश्लील वीडियो क्लिप बना ली.

इस क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर वह बहन से एक साल तक रेप करता रहा. बाद में पैसे लेकर दोस्तों के साथ भी बहन को रिश्ते बनाने के लिए मजबूर करने लगा था, तो बदनामी के डर से अब तक सब सहन कर रही युवती ने अपना दर्द बयां कर दिया.
Tags :