🔴 TRENDING NOW!
भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति

उमरिया के भौंतरा गांव में 100% मतदान, ग्रामीणों ने जताई खुशी

👤
prativad
👁 1508 व्यूज
📍 भोपाल
उमरिया के भौंतरा गांव में 100% मतदान, ग्रामीणों ने जताई खुशी
18 नवंबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के तहत उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भौंतरा के धुपखड़ा पोलिंग बूथ में 100% मतदान हुआ। यह मध्य प्रदेश का एकमात्र गांव है, जहां 100% मतदान हुआ है।

मतदान के बाद ग्रामीणों ने जमकर खुशियां मनाई। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहते थे। हमने सभी मतदाताओं से भी अपील की थी कि वे मतदान जरूर करें।

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि भौतरा ग्राम के धुपखड़ा पोलिंग बूथ में 708 मतदाताओं का नाम था, जिसमें पूरे 708 मतदाताओं ने मतदान किया है। कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य और पूरी जिला प्रशासन की टीम का बेहद सराहनीय योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भविष्य में भी सभी मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

मतदान के दौरान उमरिया जिले में शांति रही

उमरिया जिले के मानपुर और पथरिया विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सुबह 7 बजे से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। सभी आयु वर्ग के लोगों ने बड़ी दिलचस्पी से मतदान किया।

मतदान के बाद मतदाताओं ने कहा कि वे अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp Channel



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :