🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

नए विधायकों का स्वागत, विधायक निधि और स्वेच्छानुदान के लिए नए वित्तीय वर्ष का इंतजार

👤
prativad
👁 1640 व्यूज
📍 भोपाल
नए विधायकों का स्वागत, विधायक निधि और स्वेच्छानुदान के लिए नए वित्तीय वर्ष का इंतजार
24 नवंबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होगी। इसके बाद नव निर्वाचित विधायकों का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने तैयारी शुरू कर दी है।

विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि चार दिसंबर को विधानसभा सचिवालय में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नए विधायकों के स्वागत के लिए तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, स्वागत कक्ष का निर्माण भी किया जाएगा।

नए विधायकों के स्वागत के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम नए विधायकों के निर्वाचन प्रमाण पत्र जमा कराने, उनके परिचय पत्र बनाने, उनके बैंक खाते खोलने और ई-मेल आईडी बनाने में मदद करेगी।

चुनावी साल में विधायकों ने आचार संहिता से पहले डेढ़ महीने में विधायक निधि और स्वेच्छानुदान की करीब 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च कर दी। ऐसे में अब नए विधायकों को स्वेच्छानुदान और विधायक निधि के लिए नए वित्तीय वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार विधायक निधि में अभी करीब 150 करोड़ रुपये बचे हैं। यानी एक विधायक के पास करीब 65 लाख और स्वेच्छानुदान के कुल 1.41 करोड़ यानी एक विधायक के पास 61 हजार रुपये ही बचे हैं।

विधानसभा सचिवालय ने उन विधायकों को भी नोटिस जारी किया है, जिन्हें इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। इन विधायकों को मतगणना से पहले अपने सरकारी आवास खाली करने होंगे। नए विधायकों के लिए सरकारी आवासों के अलावा, शासकीय सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस समेत अन्य जगहों पर व्यवस्था की जा रही है।




Join WhatsApp Channel



Madhya Pradesh, News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :