🔴 TRENDING NOW!
छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत

मीराबाई की जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, अयोध्या में जो कभी नहीं हो सकता था, वो पीएम ने कर दिखाया

👤
prativad
👁 2543 व्यूज
📍 भोपाल
मीराबाई की जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, अयोध्या में जो कभी नहीं हो सकता था, वो पीएम ने कर दिखाया
25 नवंबर 2023। मथुरा में मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या, काशी और ब्रज के विकास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नए भारत का उदय हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्निर्माण और ब्रज के विकास से देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या में जो कभी नहीं हो सकता था, वह भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो गया है। अब तो संपूर्ण विश्व 22 जनवरी को मंदिर के लोकार्पण का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनकर आज पूरे देश और दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। उत्तराखंड का केदारनाथ धाम एक नए गौरव की अनुभूति करा रहा है। उज्जैन के महाकाल का महालोक हो या फिर ब्रजभूमि, सभी का सर्वांगीण विकास हुआ है।

योगी ने कहा कि मथुरा वृंदावन को नगर निगम का दर्जा देना, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की स्थापना कर यहां के सभी तीर्थो को विकसित करके एक नई कार्य योजना के साथ आगे बढ़ाना। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, नंदगांव इन सभी को सुव्यवस्थित रूप से विकसित कर यहां की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए उसके विकास के कार्यक्रम को आगे बढ़ाना व वृंदावन क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर यहां बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना इस बात का प्रतीक है कि ब्रज विकास की राह पर है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि संत मीराबाई भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त और मेवाड़ की रानी थीं। संत रविदास जी की शिष्या थीं। मीराबाई समता, ममता और भक्ति की प्रतीक थीं। भक्ति की पराकाष्ठा, कृष्ण अनुरागी और परम भक्त के रूप में संपूर्ण विश्व में पूजनीय हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण का विग्रह भेंट किया। इधर, सांसद हेमा मालिनी ने मीराबाई की प्रतिमा पीएम को भेंट दी। इस दौरान राज्यपाल उप्र आनंदीबेन पटेल मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या, काशी और ब्रज के विकास पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में एक नए भारत का उदय हुआ है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्निर्माण और ब्रज के विकास से देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का काम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मथुरा वृंदावन को नगर निगम का दर्जा देना, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की स्थापना कर यहां के सभी तीर्थो को विकसित करके एक नई कार्य योजना के साथ आगे बढ़ाना, ब्रज के विकास की राह पर है।
उन्होंने कहा कि संत मीराबाई भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त और मेवाड़ की रानी थीं।


Latest UP News, UP News, Up News In Hindi,Pradesh Samachar, यूपी न्यूज़, उ प्र न्यूज़, यूपी समाचार, prativad.com


Tags :