🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास, कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सद्भाव पर जोर दिया

👤
prativad
👁 1493 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास, कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सद्भाव पर जोर दिया
17 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सभी विभागों की संभागीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने विकास कार्यों को समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सभी कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि जनता के हित में बेहतर निर्णय लिए जा सकें। उन्होंने कहा कि जनता का हित सर्वोपरि है।

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे भविष्य के प्रोजेक्ट को देखते हुए शासकीय जमीन आरक्षित करें। उन्होंने कहा कि उज्जैन सहित बड़े शहरों का झोनल प्लान बनाने की दिशा में पहल की जाए।

मुख्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए कहा कि इस यात्रा से जन-हितैषी योजनाओं का लाभ आम जनता को बेहतर ढंग से मिले। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में 25 हजार की आबादी प्रतिदिन कवर की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाये रखने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कहीं साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति होती है, तो उसके कारकों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पुलिस अधीक्षक अपने-अपने थाना क्षेत्र में झोन को मजबूत करें। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी इससे जोड़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के ऐसे सेवानिवृत्त लोगों की सेवाएं ली जाएंगी, जो अच्छे कार्य करते हैं। ऐसे लोगों का उपयोग समाज-हितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन में किया जाएगा। उन्होंने मिलावटी दूध एवं पेट्रोल पर पूर्व की तरह ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए, लेकिन साथ ही कहा कि इससे सही काम करने वाले लोगों को परेशान नहीं किया जाये।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि दताना एवं मुल्लापुरा मार्ग को जोड़कर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी, जो सड़क बना रहे हैं, वे एक तरफ से बनाते हैं। आवश्यकता है कि दोनों ओर से सड़क बनाई जाए। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन सड़कों पर डालने से सड़क कट रही हैं। अत: लोगों को समझाइश दी जाए कि वे सड़कों पर पाइप लाइन नहीं डालें। सड़कों पर पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि नये निर्माण कार्य करने के लिए पहले से बने हुए पक्के निर्माण स्थल को न तोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि जितने भी निर्माण कार्य हैं, जिनमें दो विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता है, वहां वे मॉनिटरिंग कर बेहतर समन्वय स्थापित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कलेक्टर्स विधायकगणों की समस्याओं और उनके विषयों का निराकरण प्राथमिकता से करें।

इस बैठक में विधायकगणों ने सड़क और भवन निर्माण का मुद्दा उठाया। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।





Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :