🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

मध्य प्रदेश के ई-नगर पालिका सॉफ्टवेयर पर सायबर अटैक, विभाग के सर्वरों को बंद करना पड़ा

👤
prativad
👁 1365 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश के ई-नगर पालिका सॉफ्टवेयर पर सायबर अटैक, विभाग के सर्वरों को बंद करना पड़ा
मध्य प्रदेश के ई-नगर पालिका सॉफ्टवेयर पर सायबर अटैक, विभाग के सर्वरों को किया बंद

23 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के ई नगर पालिका सॉफ्टवेयर पर सायबर अटैक हुआ है। इसके चलते विभाग के सर्वरों को बंद कर दिया गया है। इससे भोपाल को छोड़ 412 नगरीय निकाय में नागरिक सेवाएं मंगलवार तक बहाल होंगी।

प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई ने बताया है कि 21 दिसंबर 2023 को ई- नगर पालिका सॉफ्टवेयर पर साइबर अटैक की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होते ही विभाग के सभी सर्वरों तथा अन्य नेटवर्क को हार्डवेयर के रखरखाव के लिए नियुक्त आईटी टीम द्वारा ऐतिहात के तहत बंद कर दिया गया था। इसके बाद विभाग द्वारा CERT-IN इंडियन इमरजेंसी रिस्पांस टीम तथा साइबर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। CERT-IN के विशेषज्ञों तथा साइबर पुलिस के द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

प्राथमिक तौर पर विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संधारित डाटा के लीक होने के कोई साक्ष्य अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। विभाग के पास बैकअप डेटा के रूप में उपलब्ध डाटा सुरक्षित है। CERT-IN द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एमपीएसईडीसी तथा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सिस्टम को फिर से चालू करने की कार्रवाई की जा रही है। पोर्टल अतिशीघ्र शुरू करने के प्रयास युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। श्री मंडलोई ने बताया है कि सर्वर समय पर ही बंद हो गया था। सर्वर के डाटा का बैकअप हर 3 दिन में सुरक्षित किया जाता है। अतः ऑफलाइन डाटा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने ऑनलाइन सुविधा बहाल होने तक ऑफलाइन सुविधा शुरू रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

भोपाल में नहीं हुआ कोई असर
सायबर अटैक का असर भोपाल को छोड़कर बाकी नगरीय निकायों में हुआ है। दरअसल भोपाल में ई-नगरपालिका सॉफ्टवेयर की जगह बीएमसी ऑनलाइन वेबसाइट का उपयोग किया जाता है। जिस पर सायबर अटैक का कोई असर नहीं हुआ।





Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :