🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

मोहन सरकार के 28 मंत्रियों ने ली शपथ, सबसे पहले कैलाश-प्रहलाद पटेल की शपथ

👤
prativad
👁 2569 व्यूज
📍 भोपाल
मोहन सरकार के 28 मंत्रियों ने ली शपथ, सबसे पहले कैलाश-प्रहलाद पटेल की शपथ
25 दिसंंबर 2023। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज 28 विधायकों को मंत्री पद की को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 18 मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मंत्री के रूप में कुंवर विजय शाह, श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदय प्रताप सिंह, श्रीमती सम्पतिया उइके, तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंषाना, सुश्री निर्मला भूरिया, गोविन्द सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, चैतन्य काश्यप और इन्दर सिंह परमार ने शपथ ली।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में श्रीमती कृष्णा गौर, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटैल और नारायण सिंह पंवार ने शपथ ली।

राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में नरेद्र शिवाजी पटेल, श्रीमती प्रतिमा बागरी, अहिरवार दिलीप और श्रीमती राधा सिंह शामिल है।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वी.डी. शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

शपथ विधि का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया।



क्रमवार मंत्रियों की शपथ

कैबिनेट मंत्री
प्रहलाद सिंह पटेल
कैलाश विजयवर्गीय
तुलसी सिलावट
उदय प्रताप सिंह
विजय शाह
राकेश सिंह
प्रदुम्न सिंह तोमर
एदल सिंह कसाना
नारायण सिंह कुशवाहा
संपतिया उईके
करण सिंह वर्मा
निर्मला भूरिया
विश्वास सारंग
गोविंद सिंह राजपूत
इंदर सिंह परमार
नागर सिंह चौहान
चैतन्य कश्यप
राकेश शुक्ला
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
कृष्णा गौर
धर्मेंद्र लोधी
दिलीप जायसवाल
गौतम टेटवाल
लखन पटेल
नारायण पवार
राज्यमंत्री
राधा सिंह
प्रतिमा बागरी
दिलीप अहिरवार
नरेन्द्र शिवाजी पटेल








Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com



भाजपा

Tags :