🔴 TRENDING NOW!
गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?
🗺️ खेल ● BREAKING

मर्द पहलवानों को ललकारा कर धूल चटा रही है लेडी सुल्तान

👤
Digital Desk
👁 20692 व्यूज
📍 बरेली
मर्द पहलवानों को ललकारा कर धूल चटा रही है लेडी सुल्तान
बाबा वनखंडी नाथ मंदिर में मंगलवार को आयोजित दंगल लेडी 'सुल्तान' नेहा तोमर के नाम रहा। नेहा ने दिल्ली के पहलवान हारुन को महज पांच मिनट में ही धूल चटा दी। जोगी नवादा में दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू हुई कुश्ती देखने के लिए भारी भीड़ जुटी थी। ज्यादातर लोगों ने दांव हारुन पर लगाया। यह सोचकर कि उत्तराखंड के देहरादून की नेहा उसे क्या मात देगी, मगर यहां तो कुछ मिनट में ही कुश्ती का नजारा बदल गया। जैसे ही दांव-पेच शुरू हुए, लेडी सुल्तान के आगे हारुन बेबस नजर आने लगे। नतीजा कुछ ही देर बाद सबके सामने आ गया। लेडी सुल्तान ने उन्हें धूल चटा दी।



सोमवार को नेहा ने बीच दंगल में पुरुष पहलवानों को मुकाबले के लिए ललकारा तो लखनऊ के नवाब ने कुश्ती लड़ने के लिए हाथ मिलाया था। कुश्ती के दौरान नेहा ने महज पांच मिनट में ही उन्हें चित कर जीत का परचम लहराया था।



ओलंपिक में गोल्ड की हसरत



उम्र महज 18 वर्ष। इरादे पहाड़ से फौलादी। जी हां, जोगी नवादा में दो-दो पुरुष पहलवानों को धूल चटाने वाली नेहा की फिलहाल यह पहचान है। देहरादून के ढकरानी गांव की हैं। पिता-परचराम। तीन बहनें और एक भाई है। पहाड़ की हूं, किसी से नहीं डरती। बस, एक ही हसरत है। ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना..। साथ ही लड़कियों को कुश्ती में आगे लाने के लिए प्रोफेशनल अखाड़ा खोलना।



नेहा अखाड़े में उतरने से पहले कबड्डी की शौकीन थीं। कबड्डी खेलने के दौरान उन्हें कुश्ती का शौक लग गया। फिर क्या था, दांव-पेंच सीखने के लिए गांव के अखाड़े में कदम रखा।
Tags :