🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

नये सीएम के लिये स्टेट जेट प्लेन खरीदने की प्रक्रिया प्रारंभ

👤
prativad
👁 1283 व्यूज
📍 भोपाल
नये सीएम के लिये स्टेट जेट प्लेन खरीदने की प्रक्रिया प्रारंभ
30 दिसंबर 2023। राज्य सरकार ने नये सीएम मोहन यादव के लिये नया स्टेट जेट प्लेन खरीदने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पहले चरण में विमान निर्माता कंपनियों से एक्सप्रेशन आफ इन्ट्रेस्ट यानि रुचि की अभिव्यक्ति मांगी जायेगी जिसमें ये कंपनियां अपने विमानों की खूबियां बतायेंगी और इससे राज्य सरकार को पता चल जायेगा कि बाजार में कितनी कंपनियां किस खूबी के विमान बना रही हैं। इसके बाद रिक्वेस्ट फार प्रपोजल यानि टेण्डर जारी किया जायेगा जिसमें कंपनियां विहीत शर्तों के अनुसार अपनी दरें देंगी तथा जिसकी दरें उपयुक्त होंगी उसे विमान खरीदी का आदेश जारी कर दिया जायेगा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब छह माह का समय लग जायेगा।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013-18 के कार्यकाल में तत्कालीन शिवराज सरकार ने विमान खरीदी की प्रक्रिया शुरु की थी और उसके बाद वर्ष 2018 में बनी कमलनाथ सरकार ने प्रापुलर वाले स्टेट प्लेन की खरीदी को अंतिम रुप दिया था तथा पुन: शिवराज सरकार बनने पर इस प्रापुलर वाले प्लेन की विदेश से सुपुर्दगी मिली थी जो 6 मई 2021 को ग्वालियर में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और अब उड़ान के अयोग्य हो गया है। इसीलिये पिछली शिवराज सरकार ने नया स्टेट जेट प्लेन खरीदने के लिये टेण्डर जारी किये परन्तु इसकी खरीदी पर अमल नहीं हो पाया क्योंकि जिस कंपनी का टेण्डर स्वीकृत किया गया था उसने दी गई दर से ज्यादा दर मांग ली थी। अब नये सीएम मोहन यादव के लिये नया स्टेट जेट खरीदने की प्रक्रिया शुरु की गई है। फिलहाल नये सीएम स्टेट हेलीकाप्टर का उपयोग कर रहे हैं तथा देश की निजी एयर ट्रेवल एजेन्सियों से किराये के जेट प्लेन लेकर उड़ान भर रहे हैं जिसमें काफी धनराशि व्यय हो रही है।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :