🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत अब तक दिये गये 1.39 करोड़ डिजिटल जाति प्रमाण पत्र

👤
prativad
👁 1075 व्यूज
📍 भोपाल
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत अब तक दिये गये 1.39 करोड़ डिजिटल जाति प्रमाण पत्र
लोक सेवा गारंटी में 9 करोड़ 92 लाख आवेदनों को निराकरण

1 जनवरी 2024। प्रदेश में नागरिक अधिकारों को सशक्त बनाने और लोक सेवा प्रदाय प्रणाली को प्रभावी एवं सरल बनाने के लिये सुशासन की दिशा में अभिनव प्रयास किये जा रहे है।

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचित सेवा क्रमांक 6.4 "जाति प्रमाण पत्र" प्रदाय अभियान के तहत लोक सेवा केन्द्रों द्वारा प्रदेश भर के स्कूल के छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र के प्रदान करने संबंधी अभियान का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक लगभग एक करोड़ 39 लाख डिजिटल हस्ताक्षरित रंगीन प्रमाण पत्र प्रदान किये जा चुके हैं। यह सभी जारी किये गये डिजिटल हस्ताक्षरित रंगीन प्रमाण पत्र एक कॉमन रिपाजिटरी से वेबसाइट www.mpedistrict.gov.in पर उपलब्ध हैं। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं के अंर्तगत अब तक करीब 9 करोड़ 92 लाख आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है।

लोक सेवा प्रबंधन विभाग का गठन
राज्य में नागरिकों को बेहतर लोक सेवा दिये जाने के मकसद से राज्य सरकार ने 'लोक सेवा प्रबंधन विभाग' का पृथक से गठन किया है। विभाग द्वारा मुख्य-रूप से लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम का क्रियान्वयन, लोक सेवा केन्द्रों की स्थापना एवं संचालन, सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर का संचालन के साथ 'सीएम डैशबोर्ड' का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश की सभी तहसीलों में लोक सेवा केन्द्रों की स्थापना की गई है। इन केन्द्रों के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को निश्चित समयावधि में विभागों की सेवाएँ प्रदाय किये जाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में पी.पी.पी. मॉडल के अनुसार 432 लोक सेवा केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अब तक 720 नागरिक सेवाएँ अधिसूचित की जा चुकी हैं। इनमें से लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से नागरिकों को 341 सेवाएँ ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं।

समाधान एक दिन तत्काल प्रदाय सेवा
नागरिकों को एक दिन में सेवा उपलब्ध कराने के मकसद से "समाधान एक दिन तत्काल प्रदाय सेवा व्यवस्था" भी संचालित की जा रही है। इसके तहत विभिन्न सरकारी विभागों की 32 सेवाओं को एक कार्य दिवस में नागरिकों को प्रदाय किया जा रहा है। इस व्यवस्था से करीब 2 करोड़ 50 लाख से अधिक नागरिकों को फायदा पहुंचा है। इस सेवा के तहत प्रदान किये जाने वाले डिजिटलि हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र whatsApp/ ई मेल के माध्यम से आवेदकों को भेजे जा रहे हैं, ताकि वे अपनी सुविधानुसार इसे डाउनलोड कर उसका उपयोग कर सकें।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :