🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

दुर्घटनाग्रस्त स्टेट प्लेन को बेचने उसकी कीमत का आकलन करने टेण्डर जारी होगा

👤
prativad
👁 1573 व्यूज
📍 भोपाल
दुर्घटनाग्रस्त स्टेट प्लेन को बेचने उसकी कीमत का आकलन करने टेण्डर जारी होगा
6 जनवरी 2024। राज्य सरकार ग्वालियर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त पड़े अपने स्टेट प्लेन डबल इंजन किंग एयर बी-250 टर्बोप्राप को बेचने के लिये उसकी कीमत का आकलन करने के लिये टेण्डर जारी करेगी। यह प्लेन अमेरिका के टेक्सट्रान से 61 लाख 75 हजार अमेरिकी डॉलर में क्रय किया गया था परन्तु कुछ ही महिनों में 210 घण्टे 2 मिनट की उड़ान भरने के बाद 6 मई 2021 को ग्वालियर के एयरफोर्स हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरन यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और अब यह उड़ान के योग्य नहीं है और तब से ही यह वहीं बेकार पड़ा हुआ है।

इस प्लेन का बीमा भी नहीं था जिससे राज्य सरकार को काफी नुकसान पहुंचा है। अब इसे बेचने की प्रक्रिया विमानन विभाग ने प्रारंभ की है। जिसके तहत पहले इस ग्राउण्ड पड़े स्टेट प्लेन की कीमत तय करने के लिये निजी विमान निर्माता कंपनियों से आफर मांगने के लिये टेण्डर जारी किये जायेंगे। जो कंपनी सबसे अधिक कीमत लगायेगी, उसे टेण्डर स्वीकृत किया जायेगा तथा यही स्वीकृत कीमत इस ग्राउण्ड पड़े स्टेट प्लने की आफसेट प्राईज होगी। इसके बाद इसे बेचने के पुन: टेण्डर जारी किये जायेंगे तथा जो कंपनी आफसेट प्राईज से ज्यादा कीमत देगी, उसे यह प्लेन बेच दिया जायेगा।

ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त हुये स्टेट प्लेन के मामले में सरकारी पायलट केप्टन सैयद माजिद अख्तर को राज्य सरकार ने निलम्बित किया हुआ है तथा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अशोक सिंह उनकी विभागीय जांच कर रहे हैं जिसकी रिपोर्ट अभी प्रस्तुत नहीं हुई है।

- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :