🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

संपूर्ण मध्य प्रदेश में होंगी विशेष सिंचाई बैठकें

👤
वेब डेस्क
👁 17870 व्यूज
📍 भोपाल
संपूर्ण मध्य प्रदेश में होंगी विशेष सिंचाई बैठकें
प्रधानमंत्री के आव्हान पर हो रहा अमल

12 अक्टूबर, 2016, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "पर ड्राप मोर ड्राप" के आव्हान पर अमल के लिए मध्यप्रदेश भी तैयार है। इस सिलसिले में संपूर्ण प्रदेश में गुरूवार, 13 अक्टूबर को सिंचाई नहरों के रख-रखाव और सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि के लिए विशेष बैठकों का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गत 11 वर्ष में सिंचाई क्षेत्र पर दिए गए विशेष ध्यान से मध्यप्रदेश को लगातार कृषि कर्मण अवार्ड मिले हैं। मध्यप्रदेश के किसानों को बेहतर सिंचाई से और अधिक लाभान्वित करने के लिए जलसंसाधन विभाग के मैदानी अमले को सक्रिय भूमिका के लिए निर्देश दिए गए हैं।



जल संसाधन, जनंसपर्क तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गत चार अक्टूबर को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक में सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अभियंताओं को बैठकों के आयोजन और और क्षेत्र के भ्रमण के संबंध में निर्देश दिए थे। गुरूवार को हो रही इन बैठकों में जल उपभोक्ता संस्थाओं के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। जल उपभोक्ता संस्थाओं की ओर से कठिनाईयों की जानकारी भी दी जा सकेगी। इन कठिनाईयों का निराकरण संबंधित अभियंता करेंगे। प्रदेश स्तर पर इन बैठकों के सम्पन्न होने के बाद 14 एवं 15 अक्टूबर को अभियंता अपने कार्य क्षेत्र का सघन भ्रमण करेंगे। इन कार्यों का प्रतिवदेन प्रमुख अभियंता जलसंसाधन को प्रस्तुत करना होगा। अक्टूबर माह के अंत तक किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण का कार्य भी किया जाएगा। जलसंसाधन मंत्री डॉ. मिश्रा अभियंताओं के कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे।



मंत्री डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि अभियंता क्षेत्र में निरीक्षण करने के पश्चात नहरों के आखिरी छोर तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि नहरों के उचित रख-रखाव और अन्य सिंचाई साधनों को दुरूस्त रखने के लिए क्षेत्र के किसानों के सतत संवाद भी रखा जाए।



त्रि-स्तरीय बैठकों और भ्रमण में किसानों से रूबरू होंगे अभियंता

निधारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्टूबर को वृहद परियोजनाओं की बैठक में मुख्य अभियंता, मध्यम परियोजना की बैठकों में अधीक्षण यंत्री और जिला स्तर पर होने वाली लघु सिंचाई योजनाओं की बैठकों में जिला स्तर पर संबंधित कार्यपालन यंत्री उपस्थित रहेंगे। अभियंता क्षेत्र का भ्रमण कर किसानों से रूबरू होंगे। मध्यप्रदेश में सिंचाई रकबे को निरंतर बढ़ाने के लिए बहुआयामी प्रयास जारी रहे, इसके लिए रणनीति तैयार कर कार्य किया जा रहा है।
Tags :