🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली यात्रा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

👤
prativad
👁 2275 व्यूज
📍 भोपाल
विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली यात्रा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश को यात्रा के दौरान हितग्राहियों को लाभ दिलाने में देश में प्रथम स्थान पर लाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में वीसी के माध्यम से हितग्राहियों से किया संवाद
ग्वालियर और सागर जिले के हितग्राहियों से किया संवाद
यात्रा को सफल बनाने के लिए दिए निर्देश

9 जनवरी 2024। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली यात्रा है। केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने वाली यात्रा से विकास का कारवां लगातार बढ़ता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात मंत्रालय में वीसी के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिला ग्वालियर और सागर के हितग्राहियों से संवाद के दौरान कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मात्र 50 दिनों की अल्प अवधि में यात्रा के दौरान 10 करोड़ से अधिक लोगो को शासन की योजनाओं का लाभ मिला है। आगामी 26 जनवरी तक समाज को केंद्र की लोकहितकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर की श्रीमती रामा यादव और तोड़ा बाई एवं सागर के कल्याण प्रजापति और श्रीमती सीता प्रजापति से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, यात्रा का सुचारू संचालन, योजनाओं के लाभ की सूचना सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत और पीएम किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हे मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से कुशलक्षेम पूछ कर उन्हें सफल और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। साथ ही जिलों के जनप्रतिनिधियों से संवाद कर यात्रा की प्रगति की जानकारी ली। यात्रा के सुचारू संचालन और जन जागरूकता लाने के लिए प्रेरित भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए यात्रा के संचालन में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यात्रा के दौरान जनता में लगातार उत्साह बनाए रखें और उन्हें केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सतत रूप से दे। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहें, इसका विशेष ध्यान रखें। यात्रा की प्रगति की सतत मॉनिटरिंग करें। यात्रा के उद्देश्यों की पूर्ति के लिये पूर्ण समर्पण से कार्य करें और मध्यप्रदेश को यात्रा के दौरान हितग्राहियों को लाभ दिलाने में देश में प्रथम स्थान पर लाएं।

इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नरियावली विधानसभा से विधायक प्रदीप लारिया, अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :