🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन के लिए स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड

👤
prativad
👁 1787 व्यूज
📍 भोपाल
म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन के लिए स्कोच ऑर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड
पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चौहान ने टीम को उपलब्ध‍ि के लिये दी बधाई

19 जनवरी 2024। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके औद्योगिक प्रदूषण की स्वचालित निगरानी के लिए म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन के लिये प्रतिष्ठित स्कोच - ऑर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने प्रमुख सचिव श्री गुलशन बामरा एवं टीम को इस उपलब्ध‍ि के लिये बधाई दी है। स्कोच पुरस्कार समाज और शासन में लोक हितकारी परिवर्तनों के लिए उत्कृष्ट योगदान और तकनीकी को अपनाने के लिए दिया जाता है। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव श्री चंद्रमोहन ठाकुर को यह पुरस्कार 18 जनवरी, 2024 को एक अलंकरण समारोह में प्रदान किया गया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके औद्योगिक प्रदूषण की आटोमेटिक निगरानी' के लिए पर्यावरण निगरानी केंद्र, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विकसित अभिनव एवं उपयोगी उपकरण के लिए दिया गया।

एआई और मशीन लर्निंग प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाला यह स्वचालित उपकरण देश में अपनी तरह का पहला उपकरण है। बेहतर प्रशासन में इसके महत्व और अनूठी विशेषताओं के कारण, इस उपकरण को सबके लाभ के लिए देश के सभी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के साथ साझा किया जाएगा।

यह पुरस्कार 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग करके औद्योगिक प्रदूषण की स्वचालित निगरानी' के लिए पर्यावरण निगरानी केंद्र, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विकसित उपकरण की के उपयोग के लिए दिया गया।

यह उपकरण वायु और जल प्रदूषणकारी उद्योगों से वास्तविक समय के आधार पर सर्वर से प्राप्त प्रदूषण निगरानी डेटा, विशेष रूप से उद्योग स्टैक उत्सर्जन, अपशिष्ट जल प्रवाह, वायु गुणवत्ता इत्यादि की स्वचालित व्याख्या और विश्लेषण में मदद करता है।

यह एआई संचालित उपकरण डेटा में संभावित छेड़छाड़ और हेरफेर का पता लगाने में भी मदद करता है और इस तरह प्रभावी निर्णय लेने के लिए पर्यावरणीय डेटा की गुणवत्ता और वास्तविकता सुनिश्चित करता है।




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :