🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

मोदी जंगबाज हैं : दिग्विजय

👤
वेब डेस्क
👁 18711 व्यूज
📍 नई दिल्ली
मोदी जंगबाज हैं : दिग्विजय
13 अक्टूबर 2016, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें भारत को पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसी स्थिति में डालने के लिए 'जंगबाज' कहा। सिंह ने ट्वीट किया, "जंगबाज मोदी धीरे-धीरे भारत को पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसी स्थिति में डाल रहे हैं। वह इसे अगला चुनाव जीतने के लिए एकमात्र विकल्प के रूप में देख रहे हैं।"



कांग्रेस महासचिव ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "लेकिन, ऐसा करके वह केवल आईएसआई (इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस) और पाकिस्तानी सेना के गुट को ताकतवर बना रहे हैं और पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व को कमजोर कर रहे हैं।"



उन्होंने सवाल उठाया, "क्या परमाणु हथियारों से लैस दो देश युद्ध बर्दाश्त कर सकते हैं?"



सिंह कि टिप्पणियां 29 सितंबर को भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद छिड़ी राजनीतिक बहस के बाद आई हैं।



सिंह ने सरकार से पाकिस्तान के साथ वार्ता शुरू करने का आग्रह भी किया।



उन्होंने कहा, "कृपया भगवान के लिए और हमारे बच्चों के भविष्य के लिए पाकिस्तान और भारत को युद्ध के खेल खेलने बंद कर देने चाहिए और बातचीत करनी चाहिए।"



उन्होंने साथ ही कहा, "क्या भारत और पाकिस्तान को एक दूसरे के खिलाफ लड़ने की जगह एक साथ मिलकर भूख और कुपोषण के खिलाफ नहीं लड़ना चाहिए?"





-आईएएनएस
Tags :