🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

सागर लोकायुक्त का एक्शन, 10 हजार रुपये लेते रिश्वतखोर पटवारी फंसा

👤
prativad
👁 1990 व्यूज
📍 भोपाल
सागर लोकायुक्त का एक्शन, 10 हजार रुपये लेते रिश्वतखोर पटवारी फंसा
23 जनवरी 2024। सागर लोक कलाकार की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहे पटवारी को रंगेहाथ फंसाया है।

सागर लोकायुक्त टीम ने सोमवार को टीकमगढ़ में एक ट्रेप की कार्रवाई की है। इसमें टीकमगढ़ तहसील क्षेत्र के एक पटवारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ाया गया।

पटवारी द्वारा रुपये प्राप्त करने के बाद जैसे ही हाथ धुलाएं, तो पानी का कलर गुलाबी हो गया। लोकायुक्त टीम तत्काल ही आरोपित पटवारी व आवेदक को तहसील कार्यालय लेकर पहुंची, जहां पर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। लोकायुक्त टीम ने आरोपित पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया है।

लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि शहर के शिवनगर कालोनी में रहने वाले सत्येंद्र तिवारी ने सागर लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर एक शिकायत में बताया गया था कि उनका स्वयं का पैतृक मकान शासकीय आबादी की भूमि पर बना है। उसे आबादी की भूमि पर दर्ज रहने देने व उस भूमि के क्रेता के नाम पर नामांतरण न होने देने के एवज में कुंवरपुरा हल्का पटवारी अलंकृत पस्तोर द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है।

10 हजार रुपये रिश्वत देना तय हुआ
शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने एक टेप रिकॉर्डर आवेदक सत्येंद्र को दिया। इसमें रिश्वत के लेनदेन की बातचीत रिकार्ड करने के लिए कहा गया। बातचीत रिकॉर्ड होने के बाद रिश्वत के रूप में 10 हजार रुपये पटवारी अलंकृत पस्तोर को सोमवार को देना तय हुआ।

तहसील कार्यालय पहुंची टीम
डीएसपी के अनुसार आवेदक सत्येंद्र ने 22 जनवरी को दोपहर करीब 2.30 बजे पैसे ले जाने के लिए पटवारी अलंकृत पस्तोर को बुलाया। जैसे ही पटवारी ने दस हजार रुपये लिए, वैसे ही बाहर खड़ी लोकायुक्त सागर की टीम ने दबिश दे दी। लोकायुक्त पुलिस ने तत्काल ही आरोपित पटवारी के हाथ धुलाए, तो केमिकल लगे रिश्वत रूपी नोट हाथ में पकड़ने से पानी का रंग गुलाबी हो गया। टीम तत्काल ही आरोपित और आवेदक को लेकर तहसील कार्यालय पहुंची, जहां पर फिर पूरी कार्रवाई की गई।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :