🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 24 जनवरी को करेंगे वन मेले का शुभारंभ

👤
prativad
👁 1583 व्यूज
📍 भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 24 जनवरी को करेंगे वन मेले का शुभारंभ

समृद्ध वनोपजों के होंगे दर्शन

23 जनवरी 2024। राज्यपाल मंगुभाई पटेल 24 जनवरी 2024 को शाम 5 बजे 'लघु वनोपज से समृद्धि थीम' पर आधारित वन मेले का शुभारंभ करेंगे। वन मंत्री नागर सिंह चौहान शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार एवं एसीएस जे.एन. कंसोटिया, प्रशासक मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ विशिष्ट अतिथि होंगे।

मेले में 120 स्टाल होंगे जिसमें मध्यप्रदेश के 19 वनधन केंद्र एवं 55 जिला यूनियन के स्टाल मुख्य रूप से रहेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद भी प्रदर्शित होंगे। फूड जोन में आगंतुक मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ श्रीअन्न से निर्मित विभिन्न व्यंजनों का भी स्वाद ले सकेंगे।

विभिन्न शासकीय विभागों जैसे इको टूरिज्म बोर्ड, बांस मिशन व वन्यप्राणी आदि की गतिविधियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मेले में चिकित्सा परामर्श के लिये ओपीडी के 20 स्टाल स्थापित किए जा रहे है। इसमें 40 आयुर्वेदिक वैद्यों एवं चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा।

दिनांक 25 जनवरी को 'लघुवनोपज से समृद्धि विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा। विभिन्न विषय प्रमुखों द्वारा आदिवासी संग्रहकर्ताओं और समिति प्रबन्धको को लघु वनोपज से निर्मित उत्पादों के मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और विपणन द्वारा जनजातीय उद्यमिता के लिये महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

क्रेता-विक्रेता सम्मेलन लघु वनोपज संग्राहकों, उत्पादकों एवं वनोपज समितियों को; जड़ी बूटियों, हर्बल उत्पाद तथा आयुर्वेदिक के व्यवसाय से जुड़े विभिन्न निर्माता, विभिन्न मंडियों के लघु वनोपज के व्यापारियों, उत्पादकर प्रसंस्करण कर्ताओं के प्रतिनिधि के साथ एक मंच पर सीधे वार्तालाप एवं बाजार के अवसरों को खोजने के उद्देश्य से लघु वनोपज संघ के द्वारा दिनांक 27 जनवरी को क्रेता-विक्रेता सम्मलेन होगा।

सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं के द्वारा चित्रकला, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, सोलो और ग्रुप गायन, नृत्य अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संध्या कार्यक्रम में विभिन्न म्यूजिकल ग्रुप द्वारा अपनी प्रस्तुति भी दी जाएगी। समापन समारोह दिनांक 28 जनवरी 2024 को होगा।

उल्लेखनीय है कि मेले में प्रदेश के लघु वनोपज वैभव एवं संपन्नता, ग्रामीण आजीविका एवं निर्भरता को दर्शाया जायेगा। मध्य प्रदेश के लगभग एक लाख वर्ग किलो मीटर में फैले विभिन्न प्रकार की जनजाति समुदाय के लिए रोज़गार एवं जीवनयापन का स्रोत हैं।

कई लघु वनोपज इन जनजाति समुदाय के लिए संपदा के समान है। वनोपज जन जातीय समुदाय की अस्मिता का प्रतीक है। पिछले दशकों में आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार व जैविक एवं हर्बल उत्पादों के उपयोग में वृद्धि होने से वनोपज उत्पादों की मांग में भी वृद्धि हो रही है। प्रदेश के वनों में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध लघु वनोपज जड़ी-बूटियां वनवासियों एवं ग्रामीणों की आर्थिक उन्नति का प्रमुख साधन बन गई है।

वन मेला एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा मध्यप्रदेश की अत्यंत समृद्ध जैव विविधता की झलक देखने को मिलती है।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :