🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

माकड़ोन में सरदार पटेल और डॉ. अंबेडकर दोनों की मूर्तियां स्थापित होंगी

👤
prativad
👁 1906 व्यूज
📍 भोपाल
माकड़ोन में सरदार पटेल और डॉ. अंबेडकर दोनों की मूर्तियां स्थापित होंगी
दोनों पक्षों की सहमति से निर्णय लिया गया
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने माकड़ोन के दोनों पक्षों के साथ समन्वय बैठक की

उज्जैन 28 जनवरी। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा की मौजूदगी में रविवार को प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल स्थित सभा कक्ष में गत दिनों माकड़ोन में हुई घटना से संबंधित दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने के लिए कहा। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों द्वारा गत दिनों माकड़ोन में हुई घटना पर दुःख व्यक्त किया गया। साथ ही दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों द्वारा भविष्य में माकड़ोन में शांति और आपसी सामंजस्य बनाए रखने का आश्वासन भी दिया गया।

इसके अलावा आपसी समन्वय से यह निर्णय लिया गया कि माकड़ोन में सरदार पटेल और डॉ.अंबेडकर दोनों की मूर्तियां पुनः स्थापित की जाएंगी । सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पुनः उसी स्थान पर स्थापित की जाएगी, इसके अतिरिक्त माकड़ोन के बस स्टैंड पर डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों से कहा कि आने वाले समय में गत दिनों हुई घटना के लिए जिम्मेदार शरारती तत्वों और वैमनस्य फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उनके नाम दोनों पक्षों द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान किए जाएं।

बैठक में जानकारी दी गई कि पुलिस द्वारा माकड़ोन में निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है। दोनों पक्ष पुलिस विभाग और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। जिन प्रकरणों में विवेचना चल रही है उनमें नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।

इसके लिए एडिशनल एसपी नितेश भार्गव को नियुक्त किया गया है। वे माकड़ोन में उपस्थित रहेंगे। आने वाले समय में माकड़ौन में स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। माकड़ौन में मूर्ति की स्थापना की प्रक्रिया प्रशासन की ओर से नियमानुसार की जाएगी। बैठक में दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों द्वारा एक दूसरे को पुष्प माला पहनाई गई तथा विवाद के अंत की घोषणा की गयी।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :