1 फरवरी 2024। राज्य के जल संसाधन संभाग पन्ना में पदस्थ सहायक मानचित्रकार अश्विनी कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी एके पाठक की विभागीय जांच होगी। इन दोनों के खिलाफ शिकायत थी कि उन्होंने अपने कार्यालय के अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन योजनाओं की आटोमेटेड ड्राईंग, कलर प्रिंट, कम्प्यूटर टाईपिंग, फोटोकापी, बाईडिंग एवं अन्य कार्यों के संपादन में एक करोड़ रुपयों के फर्जी बिलों के द्वारा भुगतान किया गया। दोनों ने इसके लिये न ही सक्षम अधिकारी की स्वीकृति ली और न ही निविदा बुलाई तथा कोटेशन का अनुमोदन भी नहीं कराया। उक्त सामग्री कहां और किसे भेजी गई और किस कार्यालय ने इनकी मांग की थी, नहीं बताया गया। दोनों आरोपी कर्मियों से 15 दिन के अंदर जवाब देने के लिये कहा गया है तथा जवाब न देने पर एक पक्षीय कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।
- डॉ. नवीन जोशी

एक करोड़ के फर्जी बिलों के भुगतान की शिकायत पर दो मानचित्रकार व कर्मचारी की होगी विभागीय जांच
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 1319
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- जिंक-एयर बैटरी को बेहतर बनाएगी नई तकनीक, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नैनोफ्लुइड इलेक्ट्रोलाइट
- भारत का सेवा निर्यात रिकॉर्ड 421.3 अरब डॉलर पर पहुंचा, IT और बिजनेस सर्विसेज का बड़ा योगदान
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
Latest Posts















