🔴 TRENDING NOW!
बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

उज्जैन पार्क में प्रवेश के लिए आधार कार्ड जरूरी, शांति भंग हुई तो होगी कार्रवाई

👤
prativad
👁 1996 व्यूज
📍 भोपाल
उज्जैन पार्क में प्रवेश के लिए आधार कार्ड जरूरी, शांति भंग हुई तो होगी कार्रवाई
2 फरवरी 2024। बच्चों से लेकर बुजुर्ग अपने मन को शांत करने, ताजी हवा लेने और कुछ वक्त बिताने सुबह-शाम पार्क में जाते हैं। कोई अकेले, कोई दोस्तों के साथ तो कोई परिवार के साथ जाकर वहां दुनिया की भाग दौड़ को छोड़कर कुछ पल शांति के बिताते हैं। वैसे अमूमन तो आपने सुना होगा कि पार्क में जाने के लिए कोई नियम नहीं होते, लेकिन उज्जैन के एक पार्क में जाने के लिए अब लोगों के आधार कार्ड अनिवार्य कर दिए हैं। जिसके पास आधार कार्ड नहीं होगा, उसे पार्क में एंट्री नहीं मिलेगी।

क्यों पार्क में आधार कार्ड हुआ जरूरी
दरअसल, शहर के मक्सी रोड स्थित नगर निगम का चकोर पार्क मौजूद है। यहां पर बड़ी संख्या में युवक और युवतियां घूमने आते हैं। वहीं परिवार के साथ फैमिली के लोग भी पार्क में घूमने के लिए आते हैं। आपको बता दें कि इस पार्क में आधार कार्ड क्यों जरूरी हुआ। बात कुछ ऐसी है कि यहां दो दिन पहले हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एक विशेष समुदाय के युवक और हिंदू समाज की युवती को पकड़ा था। जिसके बाद हंगामा हुआ और हिंदू जागरण मंच के लोगों ने नगर निगम से मांग की थी कि उज्जैन शहर के तमाम गार्डन में आधार कार्ड चेक करने, उनकी एंट्री और मोबाइल नंबर लेने के बाद ही पार्क में प्रवेश दिया जाए।

पार्क में सीसीटीवी से नजर
जिस को लेकर अब पार्क में आधार कार्ड चेक किए बिना किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। साथ ही 32 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पार्क में आने वाले कपल पर नजर भी रखी जा रही है। इसके चलते हुआ यह कि पहले पार्क में आने वालों की संख्या 50 से 60 थी। जो अब घटकर 25 से 30 रह गई है। इस मामले पर नगर निगम के महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि पार्क में आये दिन होने वाली घटना से सबक लेते हुए हमने पार्क में एंट्री पर आधार कार्ड जरुरी किया है।

आधार कार्ड जांच के चलते पार्क में लोग आना हुए कम
वहीं चकोर पार्क में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि पहले पार्क में 50-60 लोग आते थे, लेकिन जब से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की जांच शुरू की है। तब से 25 से 30 लोग पार्क में आ रहे हैं, लेकिन ऐसे करने से कहीं ना कहीं अब कपल जोड़े गार्डन आने से बच रहे हैं। वही हिंदू जागरण मंच के लोगों का कहना है कि हम समय-समय पर गार्डन में जाकर आधार कार्ड की एंट्री चेक करेंगे।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :