🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना भारत की रक्षा ताकत को बड़ा बूस्ट, ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी वो बंदूक से नहीं डॉक्टर की सुई से डरते हैं, एंबुलेंस को मौत की गाड़ी समझते हैं “नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बालाघाट में विकास की नई चुनौती” अवैध शराब के कारोबार पर लगेगी पूरी तरह रोक: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा क्वांटम एंटैंगलमेंट को बचाने में भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी, सही समय पर एक ‘फ्लिप’ से टलेगा नुकसान टैगोर नाट्य महोत्सव के पहले दिन गूंजा टैगोर का संगीत और रंगमंच, संतोष चौबे ने कहा- विश्व प्रेम और मानवीय चेतना टैगोर के चिंतन का आधार मध्य प्रदेश ने प्रमुख गैर-CO₂ प्रदूषकों में कमी के लिए रोडमैप जारी किया

भारत में 2016 में अब तक 100 बाघों की मौत

👤
Digital Desk
👁 18404 व्यूज
📍 नई दिल्ली
भारत में 2016 में अब तक 100 बाघों की मौत
13 अक्टूबर 2016, केरल के त्रिशूर के चिड़ियाघर में गुरुवार को सात वर्ष की एक बाघिन दुर्गा की मौत हो गई, जिसके साथ ही इस साल देश में मरने वाले बाघों की संख्या 100 हो गई है। दुर्गा को केरल के वायानाड वन्यजीव अभयारण्य से लाया गया था।



वायनाड अभयारण्य के प्रमंडलीय वन अधिकारी धनेश कुमार ने कहा कि इलाज के दौरान चिड़ियाघर में बाघिन की मौत हो गई।



कुमार ने कहा, "हम उसे 27 सितंबर से ही जंगल के बाहर भटकते हुए देख रहे थे। वह कमजोर लग रही थी और बकरी तथा मवेशियों का शिकार कर रही थी। हमने उसे नौ अक्टूबर को पकड़ा और चिड़ियाघर ले गए, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई।"



उन्होंने कहा कि बाघिन को टैग नहीं किया गया था। हमने उसका नाम दुर्गा रखा था, क्योंकि उसे दुर्गा अष्टमी के दिन पकड़ा गया था।



त्रिशूर चिड़ियाघर में पशु चिकित्सक विनय ने आईएएनएस से कहा, "उसका अगला पैर घायल था और एक कनाइन दांत नहीं था, जिसका कारण शायद जंगल में किसी अन्य जानवर के साथ उसकी लड़ाई रही होगी।"



भारत के वन्यजीव संरक्षण सोसायटी के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2016 में भारत में 100 बाघों की मौत हो चुकी है। इनमें से 36 बाघों को शिकार के करने के लिए मारा गया है। साल 2015 में 91 बाघ मारे गए थे।





- आईएएनएस
Tags :