🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न की घोषणा पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर प्रधानमंत्री का जताया आभार

👤
prativad
👁 3069 व्यूज
📍 भोपाल
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न की घोषणा पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर प्रधानमंत्री का जताया आभार
वरिष्ठ नेता को भारत रत्न मिलने की घोषणा से पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों में हर्ष
3 फरवरी 2024। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया है। वहीं आज प्रदेश कार्यालय में बैठकों के दौरान घोषणा की सूचना मिलते ही पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि के साथ हर्ष व्यक्त किया।

आडवाणी जी को भारत रत्न मिलना हर्ष का विषय-डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने पर कहा कि यह हमारे लिए आनंद और हर्ष का विषय है। सामाजिक जीवन में साफ सुथरा जीवन जीने वालों को इससे प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि आडवाणी जी ने पत्रकार के तौर पर लंबी यात्रा निभाई। राजनीति में प्रतिपक्ष में भी उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई है। आपातकाल में भी उन्होंने सेनानी की भूमिका को निभाया। मुझे भी इस बात को लेकर प्रसन्नता है कि भगवान राम को लेकर उन्होंने जनभावनाओं का नेतृत्व किया। उन्हीं के कारण पूरा देश भगवान राम के साथ खड़ा हुआ था। देश के गृहमंत्री के तौर पर पर भी श्री आडवाणी जी की बड़ी भूमिका रही। मैं प्रदेश की जनता की तरफ से श्री आडवाणी जी को बधाई देकर उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं। आशा करता हूं कि उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा।

आज पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गदगद-विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गदगद है। यह ऐतिहासिक दिन है। श्री आडवाणी जी ने पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। देश के विकास में श्री आडवाणी जी की भूमिका अहम रही है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत सरकार ने देश के ऐसे लोकप्रिय नेता श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की है, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक पल देश व समाज के लिए समर्पित किया है। इसके लिए श्री आडवाणी जी को ह्दय से बधाई एवं शुभकामनाएं देकर मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार जताता हूं।

आडवाणी जी एक व्यक्ति नहीं, संस्था हैं- शिवराज सिंह चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी एक व्यक्ति नहीं, एक संस्था है। उन्होंने अपने जीवन का हर क्षण भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया। देश को विकास की राह पर इस स्थान तक पहुंचाने में उनका अतुलनीय योगदान है। देशवासी आज प्रसन्न और गदगद हैं। मैं आडवाणी जी को बधाई देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :