🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

👤
prativad
👁 1347 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
8 फरवरी 2024। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने गुरुवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन भोपाल में बैठक की। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को जानकारी देकर फोटो निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की सीडी उपलब्ध कराई गई।

श्री राजन ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत प्रदेश के सभी 64 हजार 523 मतदान केंद्रों एवं 230 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। श्री राजन ने बताया कि अंतिम प्रकाशन सूची को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।

प्रदेश में 5 करोड़ 64 लाख 15 हजार 310 है मतदाताओं की संख्या:
फोटो निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के दौरान प्रदेश में कुल सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 064 है, जिसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 है। महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 है, जबकि थर्ड जेंडर मतदाता 1237 है।

सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 75 हजार 246 है, जिसमें 72 हजार 949 पुरुष एवं 2 हजार 297 महिला मतदाता है। इस प्रकार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 64 लाख 15 हजार 310 है।

नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन
श्री राजन ने कहा कि ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए नागरिक Voter Helpline App और voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और ऑफलाइन के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही निर्वाचन संबंधी किसी भी जानकारी एवं सहायता के लिए मतदाता कार्यालयीन समय में टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं।




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :