🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस मेटा और टिकटॉक को बड़ा झटका, सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
🗺️ खेल ● BREAKING

विंबलडन: मिक्सड डबल्स में हारे सानिया और बोपन्ना!

👤
Admin
👁 18878 व्यूज
📍 1
विंबलडन: मिक्सड डबल्स में हारे सानिया और बोपन्ना!
लंदन। भारतीय स्टार सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल में अपने- अपने जोड़ीदारों के साथ हार का सामना करना पड़ा। सानिया और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी पहला सेट जीतने के बावजूद नील स्कुपस्की और अन्ना स्मिथ की गैरवरीय ब्रिटिश जोड़ी के हाथों दो घंटे सात मिनट तक चले मैच में 6-4, 3-6, 5-7 से हार गई।



सानिया और डोडिग को पहले दौर में बाई मिली थी। सानिया अब केवल महिला युगल में चुनौती पेश करेगी जिसमें उन्होंने अपनी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया की उनकी जोड़ीदार एनस्तेसिया रोडियानोवा की जोड़ी तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रही लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाई।
Tags :