🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

मध्यप्रदेश विधानसभा का सोलहवां सत्र हुआ संपन्न: समन्वय और समयबद्धता की छाप

👤
prativad
👁 2143 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा का सोलहवां सत्र हुआ संपन्न: समन्वय और समयबद्धता की छाप
14 फरवरी 2024। मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का दूसरा सत्र आज बुधवार 14 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह सत्र समन्वय और समयबद्धता के साथ संचालित हुआ, जिसमें विधायी, वित्तीय तथा लोक महत्व के अनेक कार्य सम्पन्न हुए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं कई वरिष्ठ मंत्रियों−सदस्यगणों ने विधानसभा में चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की सदन संचालन की शैली, नवाचार एवं समन्वय की नीति की प्रशंसा की।

सत्र की प्रमुख उपलब्धियां:
कुल 06 बैठकें: इस सत्र में कुल 06 बैठकें हुईं, जिसमें विधायी, वित्तीय तथा लोक महत्व के अनेक कार्य सम्पन्न हुए।
वित्तीय कार्य:
वर्ष 2024-25 के वार्षिक वित्तीय विवरण पर चर्चा कर लेखानुदान पारित किया गया।
वर्ष 2023-24 के द्वितीय अनुपूरक मांगों को स्वीकृति प्रदान की गई।

प्रश्नकाल:
कुल 2303 प्रश्न प्राप्त हुए, जिसमें 1163 तारांकित 1140 अतारांकित प्रश्न थे।

ध्यानाकर्षण:
ध्यानाकर्षण की कुल 541 सूचनाएं प्राप्त हुई, जिनमें 40 सूचनाएं ग्राहय हुई।

शून्यकाल:
शून्यकाल की 176 सूचनाएं एवं 242 याचिकाएं प्राप्त हुई।

विधेयक:
08 शासकीय विधेयक भी पारित किये गये।

अन्य महत्वपूर्ण कार्य:
राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा।
हरदा शहर के ग्राम बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से उत्पन्न स्थिति के संबंध में लाये गये स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा।
139 के अधीन अविलम्बनीय लोक महत्व के विषय पर विस्तृत चर्चा।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा:
"मध्यप्रदेश विधानसभा अपने नवाचारों के लिये जानी जाती है।"
"सदन में सदस्य अपनी बात रखने का अवसर प्रदान किया गया तथा महिला सदस्यों के प्रश्नों को प्राथमिकता दी गई।"
"शून्यकाल में जनहित के विषय उठाने के लिए भी अधिक-से-अधिक अवसर प्रदान करने हेतु जहां शून्यकाल की नये सदस्यों की सूचनाएं अधिक ली गईं, वहीं शून्यकाल अपराह्न में लिया गया।"
"भोजनावकाश स्थगित कर एवं सदन के समय में वृद्धि कर अनेक विषयों पर चर्चाएं पूर्ण कराई गईं।"
"विधायी सदन डिबेट, डॉयलॉग, डिस्कशन के केन्द्र होते हैं, जहां इनके माध्यम से जनता की आवाज को स्वर दिये जाते हैं।"
"इस सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर 36 एवं वित्तीय कार्यों पर 32 सदस्यों द्वारा की गई चर्चा इस बात का प्रतीक है कि माननीय सदस्य कितने गंभीर और प्रतिबद्ध हैं।"
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में प्रतिपक्ष दल के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को बधाई दी।

Tags :