🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

शहीदों के माता-पिता को 5 हजार रुपये माह सम्मान निधि : शिवराज

👤
Digital Desk
👁 17893 व्यूज
📍 Bhopal
शहीदों के माता-पिता को 5 हजार रुपये माह सम्मान निधि : शिवराज
14 अक्टूबर 2016, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शहीदों के माता-पिता को आजीवन पांच हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान निधि देने का ऐलान किया। राजधानी के लाल परेड मैदान में शुक्रवार को पूर्व सैनिक सम्मेलन व शौर्य सम्मान सभा को संबोधित करते हुए चौहान ने शहीदों के माता-पिता को आजीवन पांच हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान निधि देने की घोषणा की।



उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए आर्मी वेल्फेयर हाउसिंग एसोसिएशन को भोपाल या जहां सुविधाजनक हो, आवास के लिये जमीन दी जाएगी। नेशनल डिफेंस अकादमी और नेशनल मिलिटरी अकादमी में प्रवेश के लिए राज्य के युवाओं को विशेष प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी।



चौहान ने कहा कि देश शहीदों का कर्जदार है, जिन्होंने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने शौर्य स्मारक को वीरता का मंदिर बताते हुए कहा कि वीरों की पूजा होनी चाहिए। यह वीरों को प्रणाम करने का समय है।



उन्होंने बताया कि वीर शहीदों के गांवों की पवित्र माटी को स्मृति के रूप में पूरे प्रदेश से एकत्र किया गया है। इसे शौर्य स्मारक में संजोकर रखा जाएगा, ताकि सभी को प्रेरणा मिलती रहे।



-आईएएनएस
Tags :