🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान

4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 असम में मप्र के फेंसिंग खिलाड़ियों ने ईपी टीम इवेन्ट में जीता रजत पदक

👤
prativad
👁 1738 व्यूज
📍 भोपाल
4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 असम में मप्र के फेंसिंग खिलाड़ियों ने ईपी टीम इवेन्ट में जीता रजत पदक
जूडो के 57 किग्रा भारवर्ग में कु. रितु ने जीता कांस्य पदक
खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी खिलाड़ियों को बधाई

28 फरवरी 2024। 4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 का आयोजन असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालेण्ड एवं त्रिपुरा में 17 से 29 फरवरी, 2024 तक किया जा रहा है। आज खेले गये मुकाबलों में फेंसिंग खेल में एक रजत और जूडो खेल में एक कांस्य पदक प्राप्त हुए। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों पर मंत्री खेल श्री विश्वास कैलाश सारंग और संचालक खेल डॉ. रविकुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी।

खेल अकादमी के फेंसिंग खिलाड़ियों ने एक रजत पदक जीता

फेंसिंग के परिणाम

आज फेंसिंग खेल के ईपी पुरूष टीम इवेन्ट के फायनल मुकाबले में अकादमी के खिलाड़ी शंकर पाण्डे, भव्य सिंह, मोहित श्रीवास और सौरभ मिश्रा (रवीन्द्रनाथ टैगौर विश्वविद्यालय रायसेन) का मुकाबला गुरूनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से हुआ। फायनल के इस रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में रवीन्द्रनाथ टैगौर विश्वविद्यालय ईपी पुरूष टीम को गुरूनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से 45-38 के नजदीकी अंतर से परास्त होकर रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा।

इससे पूर्व रवीन्द्रनाथ टैगौर विश्वविद्यालय ईपी पुरूष टीम ने क्वार्टर फायनल में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ को 45-23 के अंतर से बुरी तरह शिकस्त दी। इसी प्रकार सेमीफायनल मुकाबले में टीम ने अच्छा खेल कौशल का प्रदर्शन कर भारतीय विद्यापीठ पुणे को 45-25 के अंतर से पराजित कर फायनल मुकाबले में प्रवेश किया था। आई.ई.एस. भोपाल की खिलाड़ी ने एक कांस्य पदक जीता।

जूडो के परिणाम

जूडो खेल के मुकाबले में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी रितु (आई.ई.एस.विश्वविद्यालय) ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। मुकाबले में लवली पंजाब यूनिवर्सिटी की कु. स्नेहा ने स्वर्ण और एम.डी. यूनिवर्सिटी की कु. अंकिता ने रजत पदक प्राप्त किया।

राज्य बॉक्सिंग अकादमी की बॉक्सर जिज्ञासा राजपूत फायनल में

बॉक्सिंग के परिणाम

बॉक्सिंग के सेमीफायनल मुकाबले में रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी की जिज्ञासा राजपूत ने राजस्थान यूनिवर्सिटी की नेहा राजपूत को 5-0 से हराकर फायनल में प्रवेश कर लिया। फायनल मुकाबला 29 फरवरी को होना है। उल्लेखनीय है कि जिज्ञासा राजपूत मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :