🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान

खरगौन में 93 करोड़ रूपये की पेयजल योजना का काम पूरा

👤
prativad
👁 1914 व्यूज
📍 भोपाल
खरगौन में 93 करोड़ रूपये की पेयजल योजना का काम पूरा
28 हजार 500 परिवारों को उनके घर पर ही नल से मिल रहा है पानी

3 मार्च 2024। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी ने खरगौन नगर पालिका के लिए वर्ल्ड बैंक के सहयोग से पेयजल योजना का कार्य पूरा कर लिया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की 93 करोड़ रूपये लागत की इस योजना से खरगौन नगर पालिका क्षेत्र के 2 लाख से अधिक अबादी को लाभ पहुँच रहा है। पेयजल योजना से क्षेत्र के 28 हजार 500 परिवारों को उनके घर पर ही नल के माध्यम से 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। पेयजल योजना में नगरीय क्षेत्र के नजदीक कुंदा नदी से पानी लेकर खरगौन नगर की आबादी तक पानी पहुँचाया जा रहा है।

पेयजल योजना में जल शोधन के लिए 30 एमएलडी का संयंत्र भी स्थापित किया गया है। इसके साथ ही योजना में 330 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के माध्यम से नगर में जल वितरण की व्यवस्था की गयी है। जल संग्रहण के लिए योजना स्थल के पास चार नए ओवर हैड टैंक बनाए गए हैं। इसके साथ ही चार पुराने ओवर हैड टेंक का इस्तेमाल भी जल संग्रहण के लिए किया जा रहा है। पेयजल योजना से जुड़े सभी निर्माण कार्यों में उत्कृष्ट गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। जल योजना में पर्यावरण के पक्ष को भी महत्व दिया गया है। इसके लिये इंटैक वैल और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया है।

जल प्रदाय योजना से खरगौन निवासी खासे उत्साहित है। नगर के डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कि नल कनेक्शन लगने के बाद जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। वे बताते है कि बस्ती में पहले पानी कभी उपलब्ध होता था, कभी नहीं होता था। अब नागरिको कों समय पर स्वच्छ पानी नियमित रूप से मिल पाता है। खरगौन की रहने वाली श्रीमती साधना का कहना है कि महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है, अब महिलाओं को पानी के लिए यहॉ वहॉ नहीं भटकना पड़ रहा है। एक अन्य निवासी श्री रमेश सोनी का कहना है कि नल कनेक्शन लग जाने से जीवन की एक बड़ी समस्या हल हो गई है। इसके साथ ही पानी की किल्लत से छुटकारा मिला है। पर्याप्त स्वच्छ जल मिलने से जीवन बीमारियों से भी सुरक्षित हो गया है। कामकाजी महिला श्रीमती अर्चना चौहान का कहना है कि नल कनेक्शन से अब समय पर घर पर ही पानी की सप्लाई हो पा रही है। अब वे समय पर कार्यालय पहुँच जाते हैं। उन्होंने पानी की गुणवत्ता पर संतोष जताया है।

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी लिमिटेड की योजना विश्व बैंक की मदद से तैयार की गई है। पिछले दिनों योजना का शुभारंभ हुआ है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :