🔴 TRENDING NOW!
AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार

यूरोपीयन डिशेस के शौकीनों के लिए कोर्टयार्ड बाय मैरियट में 10 दिवसीय यूरोपीयन फूड फेस्‍ट 8 मार्च से

👤
prativad
👁 2257 व्यूज
📍 भोपाल
यूरोपीयन डिशेस के शौकीनों के लिए कोर्टयार्ड बाय मैरियट में 10 दिवसीय यूरोपीयन फूड फेस्‍ट 8 मार्च से
4 मार्च 2024। यदि आप फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे यूरोपीयन देशों की स्‍वादिष्‍ट डिशेस और फूड कल्‍चर के फैन हैं और इन डिशेस का लुत्‍फ भोपाल में ही लेना चाहते हैं तो आपको यह मौका कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल में 8 से 17 मार्च तक आयोजित होने जा रहे यूरोपियन फूड फेस्‍ट के दौरान मिलेगा। यह फेस्‍टीवल होटल के मल्‍टी कुजिन रेस्‍टारेंट मोमो कैफे में प्रतिदिन शाम 7.30 से रात 11 बजे तक आयोजित होगा।

कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल के महाप्रबंधक राकेश उपाध्याय ने सोमवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में इस फेस्‍टीवल के बारे में जानकारी साझा की। श्री उपाध्याय ने बताया कि, "पारंपरिक व्यंजनों और इन देशों की खानपान संस्‍कृतियों से सराबोर यह फूड फेस्‍टीवल फूड लवर्स को एक अविस्मरणीय यात्रा पर ले जाएगा। यूरोपीय व्‍यंजनों की लंबी विरासत में जहां एक ओर फ्रांसीसी लालित्य है तो वहीं इतालवी अनूठापन है जो एक मनोरम अनुभव प्रदान करता है। यूरोप के हर देश के व्‍यंजनों की एक अलग ही बात है।"

होटल की शेफ रोशनी व शेफ सौम्य रंजन ने कहा कि इस फेस्‍टीवल के दौरान स्वादिष्ट स्पैनिश पेएला, ग्रीक मौसाका, जर्मन सॉसेज, स्विस फोंड्यू के साथ साथ ओस्सोबुको, एंटी पेस्टी, स्ट्रोगानॉफ और कैलज़ोन आदि परोसे जाएँगे। इन्‍हें बनाने के लिए मसालों को आयात किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि यूरोपियन फूड फेस्टिवल में हम इंटरैक्टिव कुकिंग वर्कशाप भी आयोजित करेंगे ताकि खाना बनाने के शौकीन इन डिशेस बनाना भी सीख सकें और अपने कुकिंग स्किल्स को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें।
Tags :