🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान

मप्र में चार चरणों में मतदान, पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को, तारीखों का एलान

👤
prativad
👁 3142 व्यूज
📍 भोपाल
मप्र में चार चरणों में मतदान, पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को, तारीखों का एलान
16 मार्च 2024। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण में सात और चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने लोकसभा और आंध्र, ओडिशा, अरुणाचल और सिक्किम विधानसभाओं के लिए आगामी चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होंगे। पहला चरण 19 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव 13 मई को होंगे और अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल को होंगे।




47 करोड़ महिला वोटर : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 'देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं. जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं... 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं...'मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि '12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से ज़्यादा है।'


पहली बार वोट करेंगे 1.8 करोड़ लोग : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार वोट करेंगे। 20-29 वर्ष के आयु वर्ग के 19.47 करोड़ मतदाता हैं।

85 साल से अधिक के मतदाता घर से कर सकेंगे वोट : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, '85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा... इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की दिव्यांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं...'

गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटेंगे : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कहना है, 'चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है...हमें जहां से भी हिंसा की सूचना मिलेगी, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे...'
Tags :