🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

संजीवनी सेवा के लिये बनेगा काल सेंटर

👤
वेब डेस्क
👁 18439 व्यूज
📍 भोपाल
संजीवनी सेवा के लिये बनेगा काल सेंटर
17 अक्टूबर 2016, सुरक्षा के लिये डायल हण्ड्रेड वाहन और मनुष्यों की चिकित्सा सेवा हेतु 108 एम्बूलेंस की तर्ज पर मूक पशुओं के उपचार हेतु 109 संजीवनी वाहन सेवा उपलब्ध कराने की



तैयारी में जुटा राज्य का पशुपालन विभाग इसके लिये काल सेंटर स्थापित करने के प्रयास में है।

यह नवीन सेवा 1 जनवरी, 2017 से प्रारंभ की जाना है। पहले चरण में इसे कुछ विकासखण्डों में प्रारंभ किया जायेगा। इस सेवा को शुरु करने में विभाग कई व्यावहारिक



अड़चनों से गुजर रहा है। दरअसल यह संजीवनी वाहन सिर्फ बीमार पशु के पास पहुंचकर उसका इलाज कर सकेगा लेकिन उसे ढोकर अस्पताल नहीं लने जा सकेगा, क्योंकि



गौवंशीय पशु भारी भरकम होते हैं जिससे उनका परिवहन संभव नहीं होता है। इसी कारण से सीएम हेल्प लाईन की तर्ज पर काल सेंटर स्थापित करने की जुगत की जा रही



है। इस काल सेंटर पर पशु स्वामी अपने बीमार पशु इलाज हेतु सूचना दे सकेगा तथा 109 संजीवनी वाहन वहां पहुंचकर उसका इलाज करेगा। बाद में सीएम हेल्प लाईन की



तरह इस काल सेंटर से दोबारा काल करके संबंधित पशु स्वामी से पूछा जा सकेगा कि उसे संजीवनी सेवा का लाभ मिला कि नहीं।

विभाग के अफसरों का कहना है कि मूक पशुओं के इलाज हेतु संजीवनी सेवा 109 प्रारंभ करने की तैयारी चल रही है। हितग्राही को इसका फायदा मिला कि नहीं इसके लिये



सीएम हेल्प लाईन की तर्ज पर काल सेंटर बनाया जायेगा।



- डॉ नवीन जोशी
Tags :