🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान

पतंजलि फूड्स (रूचि सोया) के फेमस ब्रांड रूचि तेल के नाम और डिज़ाइन की कॉपी कर नकली ए रिच स्टार तेल बेचने वाली कंपनी पर बड़ी कार्यवाही

👤
prativad
👁 1669 व्यूज
📍 भोपाल
पतंजलि फूड्स (रूचि सोया) के फेमस ब्रांड रूचि तेल के नाम और डिज़ाइन की कॉपी कर नकली ए रिच स्टार तेल बेचने वाली कंपनी पर बड़ी कार्यवाही
पतंजलि फूड्स (रूचि सोया) के फेमस ब्रांड रूचि तेल के नाम और डिज़ाइन की कॉपी कर नकली ए रिच स्टार तेल बेचने वाली कंपनी पर बड़ी कार्यवाही

29 मार्च 2024। पतंजलि फूड्स लिमिटेड के लीगल एडवाइज़र नवकार एसोसिएट्स के अधिवक्ता नम्रता जैन, विजय सोनी, कृष्णमणि तिवारी द्वारा नक़ल कर रही तेल की कंपनी आर ऐश इंडस्ट्रीज और नानकराम मोटूमल पर शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही की गई।

कंपनी को लगातार शिकायत मिल रही थी की मंडीदीप की कंपनी के द्वारा मंडीदीप और भोपाल के आस पास के एरिया में ए रिच स्टार के नाम से तेल बेचा जा रहा है, जो की रूचि तेल की डिज़ाइन की तरह ही दिखता है। कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड (रूचि सोया) के रजिस्टर्ड व्यापर चिन्ह और रजिस्टर्ड कॉपीराइट स्टाइल का उलंघन कर ए रिच स्टार के नाम से हूबहू मिलता जुलता तेल मार्केट में बेचा जा रहा है, जिससे मार्किट में ग्राहको के बिच भ्रम पैदा हो रहा है, जिसके बाद पतंजलि फूड्स लिमिटेड के द्वारा दिल्ली वाणिज्यीक न्यायायलय में नवकार एसोसिएट्स के अधिवक्ता नम्रता जैन, विजय सोनी, कृष्णमणि तिवारी द्वारा वाद दायर किया गया दिल्ली कोर्ट के द्वारा पतंजलि फूड्स के पक्ष में एक पक्षीय फैसला सुनाते हुए कोर्ट में डुप्लीकेट प्रोडक्ट को जब्त करने के लिए लोकल कमिश्नर को नियुक्त किआ, नियुक्त लोकल कमिश्नर सतीश कुमार और जगदीश चंद्र ने लोकल पुलिस के सहयोग से कंपनी और दुकान के परिसर भोपाल और मंडीदीप में पहुंच कर कार्यवाही कर ए रिच स्टार के प्रोडक्ट को जब्त किया, लोकल कमिश्नर की कार्यवाही में पाया गया की वहा पर पतंजलि फूड्स के रजिस्टर्ड व्यापर चिन्ह और रजिस्टर्ड कॉपीराइट का उलंघन कर ए रिच स्टार के नाम से तेल बेचा जा रहा है जिसे लोकल कमिश्नर के द्वारा सर्च एंड जब्त कर मॉल सील किया गया हैं।
Tags :