🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

अनाज की जगह खेत में लहलहा रहे थे गांजे के पेड़

👤
Digital Desk
👁 27342 व्यूज
📍 Bhopal
अनाज की जगह खेत में लहलहा रहे थे गांजे के पेड़
18 अक्टूबर 2016, मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पुलिस ने एक खेत में अवैध रूप से लगाई गई गांजे की फसल को पकड़ा है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.



जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी जिले के भौंती थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बक्सनपुर गांव में एक खेत पर अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है. ये सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में पांच थानों की पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां उन्हें सैकड़ों की संख्या में गांजे के पेड़ लगे मिले.



कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजे के सभी 245 पेड़ जब्त कर लिए, जिनका वजन 85 किलो बताया जा रहा है. इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.

पकड़े गए आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि ये खुलासा हो सके की वो कब से और क्यों गांजे की खेती कर रहा था. फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है.
Tags :