🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- सनातन धर्म से कांग्रेस की दुश्मनी, श्रीकृष्ण को पाठ्यक्रम से हटा दिया

👤
prativad
👁 3287 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- सनातन धर्म से कांग्रेस की दुश्मनी, श्रीकृष्ण को पाठ्यक्रम से हटा दिया
12 अप्रैल 2024। बालाघाट के उकवा व सिवनी की जनसभा में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कांग्रेस पर महिलाओं की इज्जत न करने और सनातन धर्म से दुश्मनी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। महिलाओं के प्रति उनकी भाषा और कार्यप्रणाली से पता चलता है कि वे उनकी कतई इज्जत नहीं करते।

सीएम ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं को सम्मान देती है, उन्हें बराबरी का मौका देती है। हमने मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में छह पर मातृशक्ति को मौका दिया है, जिसमें बालाघाट भी शामिल है। हमारी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक रानी दुर्गावती के नाम से की गई थी और कांग्रेस द्वारा पाठय-पुस्तक से रानी दुर्गावती के हटाए गए पाठयक्रम को फिर से जोड़ने का काम भी हमने ही किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घमंडिया गठबंधन में शामिल एक दल सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कहता है, इसके बाद भी कांग्रेसी कुछ नहीं कहते। अंग्रेजों ने हमारी संस्कृति पर कुठाराघात कर 1832 में शिक्षा नीति लागू की। समाज को मार्गदर्शन करने वाले भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े कंटेंट पाठ्यक्रम से हटा दिया गया। बाद में कांग्रेस ने धर्मनिरपेक्षता के नाम पर सनातन संस्कृति को किताबों का हिस्सा नहीं बनने दिया। अकल पर पत्थर पड़ गए कांग्रेसियों ने तो ग से गणेशजी को हटा कर ग से गधा लगा दिया। जबकि, गणेश जी से देश और दुनिया में हमारी संस्कृति की जय-जयकार होती है।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :