🔴 TRENDING NOW!
AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार

ट्रांसजेंडर ने फैशन शो में दिया मतदान करने का संदेश

👤
prativad
👁 3243 व्यूज
📍 भोपाल
ट्रांसजेंडर ने फैशन शो में दिया मतदान करने का संदेश
28 अप्रैल 2024। राग भोपाली 10 नंबर मार्केट में फैशन शो में आयोजि‍त हुआ। इसमें एक साथ, एक ही मंच पर दिव्यांग, फर्स्ट वोटर, स्वीप आइकान और ट्रांसजेंडर आए।

फैशन का है यह जलवा..., मरजावां.. जैसे हाई बीट गानों पर मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए माडल्स ने रैंप वाक की तो राग भोपाली परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। किसी ने इंडो वेस्टर्न पैटर्न में ड्रेस पहनी तो किसी साड़ी की डिफरेंट स्टाइल में पहनकर रैंप वाक किया। इन सभी का मकसद मतदान प्रतिशत को बढ़ाना था। जिसमें कुछ प्रोफेशनल्स माडल्स के अलावा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की जानी मानी महिलाएं भी शामिल थीं। खास बात यह रही कि पहली बार फैशन शो में 20 ट्रांसजेंडर्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौका था स्वीप गतिविधि के अंतर्गत राग भोपाली 10 नंबर मार्केट में फैशन शो का।

एक साथ, एक ही मंच पर दिव्यांग, फर्स्ट वोटर, स्वीप आइकान और ट्रांसजेंडर
लोकतंत्र के महापर्व में अपनी शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला माडल एवं ट्रांसजेंडर का संयुक्त फैशन शो का आयोजन किया गया। फैशन शो में एक साथ, एक ही मंच पर रैंप वाक करते नजर आए। साथ ही समानता के संदेश के साथ लोगों से मतदान करने की अपील की। इस दौरान 19 महिला, पांच दिव्यांग, 12 फर्स्ट वोटर और स्वीप आइकान भी फैशन शो में शामिल रहे। इस शो में ट्रांसजेंडर के गुरु हाजी सुरैया नायक ने लगभग तीन किलो सोने की ज्वैलरी पहनकर रैंप वाक की। साथ ही किन्नर समुदाय से नानू विश्वास, काजल ठाकुर, काव्या, सोना, रितिका, बिजली, चांदनी, अन्नू, सिम्मी, नेहा, प्रिया आदि ने फैशन शो में रैंप वाक कर जलवा बिखेरा। फैशन शो का संयोजन मिसेज इंडिया इंटरनेशनल डा. रेनु यादव, यूनिवर्सल वीमेन इंडिया शो डायरेक्टर कोरियोग्राफी अपेक्षा डबराल ने किया।

मतदान करने की ली शपथ
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन, कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह, अपर कलेक्टर रितुराज ओर स्टेट स्वीप आइकान संजना सिंह उपस्थित रही। स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी रीतेश शर्मा ने बताया, चुनाव में सभी की भागीदारी के लिए यह फैशन शो किया गया है। फैशन शो में महिलाओं के साथ-साथ किन्नर समुदाय पहली बार भोपाल में सार्वजनिक मंच पर फैशन शो में शामिल हुई। ट्रांसजेंडर्स एवं महिलाओं का संयुक्त फैशन शो में समावेशी और सुगम मतदान का संदेश दिया। वहीं, मतदान की शपथ के बाद फैशन शो का समापन हुआ।
Tags :