🔴 TRENDING NOW!
भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

हिलेरी ने ट्रम्प पर लगभग अपराजेय बढ़त बनाई : चुनाव सर्वेक्षण

👤
Digital Desk
👁 18805 व्यूज
📍 वाशिंगटन,
हिलेरी ने ट्रम्प पर लगभग अपराजेय बढ़त बनाई : चुनाव सर्वेक्षण
18 अक्तूबर, अमेरिकी राष्ट्रपति के आम चुनाव से पहले हुए ताजा चुनावी सर्वेक्षण में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प पर नौ अंकों की बढ़त बनाई है।



यौन उत्पीड़न के आरोपों से ट्रम्प के विवादों में घिरने के बीच कराए गए 'सीबीएस न्यूज' के इस चुनावी सर्वेक्षण में हिलेरी :47 प्रतिशत: ने ट्रम्प :38 प्रतिशत: पर नौ अंकों की बढ़त बनाई।



'सीबीएस न्यूज' के अनुसार हिलेरी की नौ अंकों की यह बढ़त चार उम्मीदवारों के बीच कराए गए सर्वेक्षण में रही, जबकि दो उम्मीदवारों के बीच कराए गए सर्वेक्षण में उन्होंने 11 अंकों की बढ़त ली और ऐसा पहली बार है जब मतदाताओं के बीच हिलेरी की लोकप्रियता 51 प्रतिशत के पार पहुंची है।



इस चुनाव को कई लोग अपराजेय मान रहे हैं क्योंकि आठ नवंबर को होने वाले आम चुनाव में अब महज तीन हफ्ते बाकी हैं।



लिबरेशन के उम्मीदवार गैरी जॉनसन के संभावित मतदाता आठ प्रतिशत रहे जबकि ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार जिल स्टीन को तीन प्रतिशत मत मिले।



समाचार चैनल ने बताया कि दो सप्ताह पहले हिलेरी को चार अंकों की बढ़त मिली थी।



इसके अनुसार, "दो उम्मीदवारों के बीच हुए सर्वेक्षण में किसी तीसरी पार्टी के उम्मीदवार का नाम शामिल नहीं था। इस तरह के सर्वेक्षण में छात्रों सहित संभावित मतदाताओं में हिलेरी ने ट्रम्प पर 40 प्रतिशत के मुकाबले 51 प्रतिशत की बढ़त बनाई थी।"





- पीटीआई
Tags :