🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

5 बैंकों के 32 लाख ATM कार्ड के डेटा चोरी से हड़कंप, ग्राहकों से पिन चेंज करने को कहा

👤
Digital Desk
👁 18306 व्यूज
📍 नई दिल्ली
5 बैंकों के 32 लाख ATM कार्ड के डेटा चोरी से हड़कंप, ग्राहकों से पिन चेंज करने को कहा
देश भर में तकरीबन 32 लाख एटीएम के पिन चोरी होने की आशंका है. जानकारी के मुताबिक मालवेयर वाले एटीएम मशीन से पैसे निकालने की वजह से ये पिन चोरी हुए हैं. जिन बैंकों के कस्टमर्स के डेटा चोरी हुए हैं उनमें SBI, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, येस बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं.



खबर के मुताबिक कार्ड नेटवर्क कंपनियों नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI), मास्टरकार्ड और वीजा ने भारत के तमाम बैंकों को इसकी सूचना दी है कि कुछ कार्ड्स की जानकारी चोरी हुई हैं.



आरबीआई इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. आरबीआई ने वीजा और मास्टरकार्ड को निर्देश दिए हैं कि वे कस्टमर्स को हुए घाटे की भरपाई करे.



बैंक कर रहे हैं एटीएम पिन बदलने की अपील

हालांकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने 6 लाख कस्टमर्स को दोबारा डेबिट कार्ड इश्यू करने का फैसला लिया है तो वहीं दूसरे बैंक लगातार अपने कस्टमर्स से एटीएम पिन बदलने के लिए कह रहे हैं. इतना ही नहीं दूसरे बैंक ऐसे इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन को भी ब्लॉक कर रहे हैं जो बिना पिन के हो रहा है.



ये डाटा कहां से चोरी हुए हैं इसकी जांच फिलहाल चल रही है लेकिन खबरों के मुताबिक उन लोगों के पिन चोरी हुए हैं जो हिटाची पेमेंट सर्विस से जुड़े एटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं. बता दें कि हिटाची पेमेंट सर्विस येस बैंक के लिए ATM नेटवर्क चलाती है. यह मामला इस साल जुलाई महीने में ही सामने आया था. लेकिन बैंक का कहना है कि उसके एटीएम नेटवर्क में किसी तरह की परेशानी नहीं है. वह अपने कस्टमर्स की निजी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहे हैं.



SBI ने ब्लॉक किए लाखों एटीएम कार्ड

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को अपने लगभग 6 लाख यूजर्स के एटीएम ब्लॉक कर दिए, क्योंकि बैंक को एक थर्ड पार्टी एटीएम से आए वायरस से अपनी सुरक्षा में सेंध लगने का खतरा है. कस्टमर्स की सुरक्षा के लिहाज से बैंक मैसेज के जरिए लगातार चेतावनी दे रहा है. अब जिन लोगों के एटीएम ब्लॉक हुए हैं, उन्हें दोबारा कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा, लेकिन इसके लिए पैसे नहीं देने होंगे.

Tags :